New Vande Bharat Train: नयी वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग होगा भगवा, रेल मंत्री ने बताया तिरंगे से प्रेरित

रेल मंत्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पर कारखाने के अपने दौरे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, चेन्नई स्थित आईसीएफ में वंदे भारत ट्रेन के उत्पादन का निरीक्षण किया. रेल मंत्री ने आईसीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात करने के अलावा उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

भारत निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की 28वीं रेक का रंग ‘भगवा’ होगा. नयी भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैनात है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत की भगवा रंग पर कहा- तिरंगे से प्रेरित

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईएफसी) का दौरा कर इस संयंत्र में बनने वाली वंदे भारत ट्रेनों की निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा, वंदे भारत में 25 नये विकास किए गए हैं. हमें जो भी जमीन पर उतरी वंदे भारत ट्रेन से फीडबैक मिल रहे हैं उन सभी पर हम काम कर रहे हैं. हमने कई और चीजों पर भी चर्चा की हैं. एक नए सेफ्टी फीटर एंटी क्लाइम्बर्स पर भी काम कर ��हे हैं. नया रंग (वंदे भारत का) तिरंगे से लिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं. उन्होंने कहा, ‘हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है.

वंदे भारत के निर्माण का जायजा लेने के बाद रेल मंत्री ने किया ट्वीट

रेल मंत्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पर कारखाने के अपने दौरे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, चेन्नई स्थित आईसीएफ में वंदे भारत ट्रेन के उत्पादन का निरीक्षण किया. रेल मंत्री ने आईसीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात करने के अलावा उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 25 प्रतिशत तक कम होगा किराया, रेलवे बोर्ड ने दी जानकारी

आईसीएफ कारखाने में ही 2018-19 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनकर हुई थी तैयार

गौरतलब है कि आईसीएफ कारखाने में ही 2018-19 में पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन बनकर तैयार हुई थी. तीव्र गति वाली यह ट्रेन अब देश के तमाम हिस्सों में चलने लगी है. शनिवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी दिल्ली से वाराणसी के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. वैष्णव ने इससे पहले एक विशेष ट्रेन का अनावरण किया, जिसे देश भर में विरासत स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >