New Rules In June 2023: एक जून से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जून 1 से CNG-PNG की कीमत में भी बदलाव हो सकता है. जिस तरह से एलपीजी गैस की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है, उसी तरह CNG-PNG की कीमत भी हर महीने तय की जाती है. हालांकि मई महीने में इसकी कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

New Rules In June 2023: मई का महीना खत्म होने में अब महज दो दिन शेष हैं. इसके बाद जून की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की पहली तारीख से देश में कई बदलाव होते हैं. पहली जून से भी देशभर में कई बदलाव होंगे, जिसका सीधा असर हमारी जेब पड़ पड़ेगा. तो आइये जानें की पहली जून से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं और क्या बदलाव आ रहा है.

LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव

पहली जून से LPG गैस सिलेंडर में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. क्योंकि पेट्रोलियम और गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दाम तय करती हैं. वैसे में कीमतें बढ़ या घट भी सकती हैं. अप्रैल और मई के महीने में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. हालांकि घरेलू गैस के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

CNG-PNG की कीमत में हो सकता है बदलाव

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जून 1 से CNG-PNG की कीमत में भी बदलाव हो सकता है. जिस तरह से एलपीजी गैस की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है, उसी तरह CNG-PNG की कीमत भी हर महीने तय की जाती है. हालांकि मई महीने में इसकी कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो सकती हैं महंगी

अगर जून में आप इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको जोरदार झटका लग सकता है. आपकी जेब थोड़ी कट सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने सब्सिडी को घटाकर 10 हजार रुपये प्रति kWh कर दिया है. पहले ये 15 हजार रुपये kWh थी. यह आदेश 1 जून से लागू होगा. इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर आपको 25 से 30 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >