10 हजार की SIP को 5 साल में 12 लाख रुपये में बदलने वाले म्यूचुअल फंड्स, जानिए इनके बारे में

Money Making Tips: हम आपको बता रहे हैं 3 ऐसे ही म्यूचुअल फंड के बारे में, जो 5 स्टार रेटेड हैं और 5 साल में 10,000 रुपये की एसआईपी को 12 लाख रुपये में बदल डाला है. ये तीन फंड्स हैं-

SIP Money Making Tips: वित्तीय विशेषज्ञों की मानें तो इक्विटी म्यूचुअल फंड से सर्वाधिक लाभ कमाने के लिए लंबे समय के लिए उसमें बने रहना जरूरी है. कंपाउंडिंग का फायदा उठाकर इसमें अपना निवेश दोगुना-तिगुना किया जा सकता है. इक्विटी म्यूचुअल फंड में कम समय में अधिक रिटर्न देने की क्षमता देखी गई है. लंबे दिनों तक निवेश किया जाए तो महंगाई को मात देने वाला रिटर्न आसानी से प्राप्त किया जा सकता है. हम आपको बता रहे हैं 3 ऐसे ही म्यूचुअल फंड के बारे में, जो 5 स्टार रेटेड हैं और 5 साल में 10,000 रुपये की एसआईपी को 12 लाख रुपये में बदल डाला है. ये तीन फंड्स हैं- क्वांट मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ (Quant Mid Cap Fund Direct Growth), क्वांट एक्टिव फंड डायरेक्ट ग्रोथ (Quant Active Fund Direct Growth), पीजीआईएम इंडिया मिडकैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ (PGIM India Midcap Opportunities Fund Direct Growth).

क्वांट मिड कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ (PGIM India Midcap Opportunities Fund Direct Growth)

इस फंड की शुरुआत 1 जनवरी 2013 को हुई थी. 9 सितंबर तक इसके पास 621 करोड़ रुपये का एयूएम यानी ऐसेट्स अंडर मैनेजमेंट है. पिछले एक साल में इस फंड ने 23.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि शुरुआत से अब तक इसका वार्षिक औसत रिटर्न 17.46 प्रतिशत रहा है. 5 साल में इसने 30.97 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है. ऐसे में इस अवधि में यह फंड 10,000 रुपये की एसआईपी को 12.83 लाख में बदल देता.

Also Read: Personal Finance: पहली नौकरी से शुरू कर दें यह काम, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की तंगी
क्वांट एक्टिव फंड डायरेक्ट ग्रोथ (Quant Active Fund Direct Growth)

इस फंड की भी शुरुआत 1 जनवरी 2013 को हुई थी. फंड के पास 30 जून 2022 तक 2,644 करोड़ रुपये का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है. इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 मल्टीकैप है. इसका औसत वार्षिक ग्रोथ 21.08 फीसदी है और पिछले एक साल में इसने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर 5 साल पहले इसमें 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू की गई होती, तो आज यह रकम 12.72 लाख रुपये होती. इन पांच सालों में फंड ने 30.62 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है.

पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चूनिटीज फंड डायरेक्ट ग्रोथ (PGIM India Midcap Opportunities Fund Direct Growth)

यह फंड 2 दिसंबर 2013 को शुरू हुआ था. इस 5 स्टार फंड के पास 30 जून 2022 तक 6614 करोड़ रुपये का एयूएम था. इस फंड का बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 है. फंड ने पिछले 5 साल में 31.40 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है. इस अवधि के लिए फंड में 10,000 रुपये की शुरू की गई एसआईपी अब तक 12.96 लाख रुपये दे जाती.

Also Read: Modi Govt LIC Scheme: 9250 रुपये प्रतिमाह पेंशन की गारंटी और 10 साल बाद पूरी राशि वापस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >