Mustard Oil Price: बिहार-यूपी में सरसों तेल के रेट में उछाल, अब 1 लीटर कितने में मिल रहा?

Mustard Oil Price: आज 12 जुलाई 2025 को सरसों तेल के दामों में उछाल देखा गया. देशभर की मंडियों में इसका भाव ₹144 से ₹146 प्रति किलो तक पहुंच गया है. बिहार, यूपी और दिल्ली में खुदरा बाजार में तेल की कीमत ₹145–₹148 प्रति लीटर के आसपास है.

Mustard Oil Price: महंगाई के दौर में खाने-पीने की चीज़ों के दाम हर दिन बदलते हैं, और सरसों का तेल (Mustard Oil) तो भारतीय रसोई का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना खाना अधूरा लगता है. ऐसे में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि आज के दिन सरसों तेल का दाम क्या चल रहा है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो थोक में तेल खरीदते हैं या फिर किसान और व्यापारी हैं. आज यानी 12 जुलाई 2025 को मंडियों में सरसों तेल के भाव ने फिर हलचल मचा दी है.

खबर आई है कि सरसों तेल के दाम इस वक्त ₹144 से ₹146 प्रति किलो के आसपास घूम रहे हैं. कुछ जगहों पर रेट और भी ऊपर है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि तेल कितने पानी में है.

राज्य/जगहऔसत भाव (₹/क्विंटल)न्यूनतमअधिकतम
भारत (औसतन)₹14,463₹13,600₹16,500
उत्तर प्रदेश₹14,195₹13,600₹15,000
बिहार₹14,000₹13,500₹14,700
सोर्स-CommodityOnline

मतलब साफ है मंडी में तेल खरीदने जाओगे तो एक किलो का थैला ₹145 के आसपास का पड़ेगा. अगर थोड़ा मोलभाव किया और डील बढ़िया निकली, तो ₹140 में भी मिल सकता है.

खुदरा बाजार का हाल (Mustard Oil Price)

अब बात करें आम आदमी के ठिकाने की यानि मोहल्ले की किराना दुकान. खुदरा मार्केट में सरसों का तेल ₹145 से ₹148 प्रति लीटर में बिक रहा है. अगर आपने फॉर्च्यून या धारा जैसे ब्रांड पकड़ा, तो कीमत ₹150–160 तक उछल सकती है.

दाम बढ़ने के कारण

  • पैदावार पर असर: इस बार मानसून टाइम पर नहीं आया, जिससे फसलें प्रभावित हुईं.
  • मांग ज़्यादा, सप्लाई कम: शादी-ब्याह और त्योहारों में तेल की मांग हमेशा ऊपर रहती है.
  • ट्रांसपोर्ट खर्चा: डीज़ल महंगा हुआ तो ट्रक वाला भी बोलेगा – “भैया, रेट बढ़ाओ.”

सलाह उन लोगों के लिए जो खरीदारी करने जा रहे हैं

  • खुला तेल मत खरीदो, पैकेट या बोतल वाली चीज भरोसेमंद रहती है.
  • एक्सपायरी डेट और ISI मार्क देखना मत भूलो.
  • अगर मंडी से खरीद रहे हो तो रेट की रसीद लें

Also Read :

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >