Mustard Oil Price: चार साल की रिकॉर्ड तेजी में सरसों चमकी, किसानों को लाभ, देखें ताजा भाव लिस्ट

Mustard Oil Price: चार साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ सरसों के भाव ₹7875 तक पहुंच गए हैं. देशभर की प्रमुख मंडियों में सरसों के दाम में ₹50 से ₹150 तक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिला है.

Mustard Oil Price :देशभर की मंडियों में सरसों के भावों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. पिछले चार वर्षों में पहली बार सरसों के भाव ₹7875 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. जयपुर, कोटा, मुरैना, आगरा, श्रीगंगानगर और भरतपुर जैसी प्रमुख मंडियों में सरसों की कीमतों में ₹50 से ₹150 तक की तेजी दर्ज की गई है. इस उछाल ने किसानों और सरसों तेल उद्योग से जुड़े व्यापारियों को राहत दी है.

तेजी के पीछे क्या कारण हैं?

सरसों के दामों में यह तेजी अचानक नहीं आई. इसके पीछे कई मजबूत आर्थिक और मौसमी कारण हैं:

  • मांग में बढ़ोतरी: त्योहारी सीजन से पहले सरसों तेल की घरेलू मांग में वृद्धि हो रही है.
  • आवक में गिरावट: प्रमुख मंडियों में सरसों की आवक घटकर सीमित बोरी पर आ गई है.
  • तेल मिलों की सक्रियता: सरसों तेल उत्पादक कंपनियां भारी मात्रा में कच्चा माल खरीद रही हैं.
  • निर्यात का दबाव: वैश्विक बाजार में भी भारतीय सरसों तेल की मांग बनी हुई है, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ी है.

राज्यों अनुसार सरसों मंडी भाव (₹ प्रति क्विंटल )

राज्यस्थानसरसों भावतेजी / स्थिरता
राजस्थानजयपुर₹7250–₹7275तेजी ₹75
कोटा₹7875तेजी ₹50
भरतपुर₹6860तेजी ₹90
अलवर₹6900तेजी ₹50
टोंक₹6805
सुमेरपुर₹6700 / ₹7211 (42%)तेजी ₹100 / ₹61
मध्य प्रदेशअशोकनगर₹5900–₹6800तेजी ₹50
मुरैना₹7875
ग्वालियर₹6900
गंजबासोदा₹6900–₹7000
देवास₹5500–₹6150
दिल्ली व एनसीआरदिल्ली₹7100स्थिर
चरखी दादरी₹7175–₹7180तेजी ₹125–₹130
नजफगढ़₹6871–₹6990
उत्तर प्रदेशआगरा (सलोनी)₹7825
कानपुर (खरीद रेट)₹6825 + शुल्क
गुजरातलाखनी₹1265–₹1285 (20 किलो)
धनेरा₹1233–₹1300 (20 किलो)
दीसा₹1200–₹1270 (20 किलो)
विसनगर₹1203–₹1281 (20 किलो)

सरसों तेल के कच्ची घानी और एक्सपेलर दोनों प्रकारों में ₹20–₹40 प्रति 10 किलो की तेजी आई है.

शहरकच्ची घानीएक्सपेलर
जयपुर₹1590₹1555
दिल्ली₹1575₹1575
कोटा₹1620₹1560
श्रीगंगानगर₹1600₹1560
मुरैना₹1585₹1575
हिंडौन₹1590₹—

Also Read : चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में राहत की वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >