2030 तक मुकेश अंबानी की कंपनी करने वाली है ये बड़ा काम, सामने आया मास्टर प्लान

Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस जियो 2030 तक पूरी तरह ग्रीन-एनर्जी पर शिफ्ट हो जाएगी. इसके लिए कंपनी ने गुजरात के कच्छ डेवलपमेंट का काम भी शुरू कर दिया है. वहीं, अपने लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी ने 23,699 स्थानों पर सौर ऊर्जा पैनल भी स्थापित किया है. बता दें कि, जियो अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में एनर्जी एफिशिएंट है. GSMI ने एनर्जी बेंचमार्किंग पर अपनी मार्च 2025 की रिपोर्ट में माना कि जियो की प्रति जीबी ट्रैफिक पर ऊर्जा खपत वैश्विक औसत का लगभग 30% है.

Mukesh Ambani Reliance Jio: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस ने पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पर शिफ्ट होने के लिए काम शुरू कर दिया है. इसके लिए कंपनी ने गुजरात के कच्छ में सौर ऊर्जा प्लांट के लिए जमीन के डेवलपमेंट का काम भी चालू कर दिया है. कंपनी की योजना यहां 150 अरब यूनिट बिजली निर्माण की है. कंपनी जल्द ही गुजरात के कांडला में 2 हजार एकड़ में ग्रीन कैमिकल के उत्पादन का काम भी शुरू करने जा रही है. इतना ही नहीं, कांडला और लकड़िया-1 में दो एनर्जी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट भी रिलायंस को मिले हैं. रिलायंस ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में सोलर पीवी, बैटरी स्टोरेज सिस्टम, ग्रीन हाइड्रोजन और कंप्रेस्ड बायोगैस से जुड़ी अपनी कुछ प्रमुख ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर डिटेल में जानकारी दी है.

जियो करेगी 100% ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल

2035 तक कंपनी ने नेट कार्बन ज़ीरो का लक्ष्य रखा है. इसके लिए रिलायंस कई मोर्चों पर एक साथ काम भी कर रही है. रिलायंस की सब्सिडियरी रिलायंस जियो 2030 तक 100 फीसदी ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करने लगेगी. अपने लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी ने 23,699 स्थानों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए हैं. जिससे 212 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. इसके अतिरिक्त, जियो ने कर्नाटक के बीदर में 35 मेगावाट क्षमता वाला एक केंद्रीकृत सौर संयंत्र भी स्थापित किया है. जियो अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में एनर्जी एफिशिएंट है. GSMI ने एनर्जी बेंचमार्किंग पर अपनी मार्च 2025 की रिपोर्ट में माना कि जियो की प्रति जीबी ट्रैफिक पर ऊर्जा खपत वैश्विक औसत का लगभग 30% है.

सोलर पीवी गीगा फैक्ट्री हुई शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के जामनगर में रिलायंस की सोलर पीवी गीगा फैक्ट्री, 1 गीगावाट से अधिक क्षमता के साथ चालू हो गई है. रिलायंस ने इस वित्त वर्ष में 10 गीगावाट एकीकृत सोलर पीवी निर्माण क्षमता तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है. वहीं, 30GWh बैटरी निर्माण सुविधा 2025-26 तक चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगी. रिलायंस 130 टीपीडी उत्पादन क्षमता वाले 7 कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्रों को भी चला रही है.

ये संयंत्र उच्च गुणवत्ता वाली 2 लाख टीपीए जैविक खाद का भी उत्पादन करेंगे. कंपनी 55 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रही है. ग्रीन हाइड्रोजन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एक मल्टी-गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर सुविधा के संचालन की योजना बनाई है. इसके लिए दहेज के पास नौयान शिपयार्ड का भी अधिग्रहण किया गया है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने 5वें साल भी नहीं लिया वेतन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की कंपनी का सरकारी खजाने में योगदान सबसे बड़ा, 6 साल में जमा किये 10 लाख करोड़ से ज्यादा रकम

यह भी पढ़ें: Bank Holiday : 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम

यह भी पढ़ें: RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, RBI ने 5.5% पर रखा बरकरार, जानें क्या होगा प्रभाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >