Mukesh Ambani की कंपनी का सरकारी खजाने में योगदान सबसे बड़ा, 6 साल में जम��� किये 10 लाख करोड़ से ज्यादा रकम

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 6 साल में अब तक 10 लाख करोड़ से अधिक रकम सरकारी खजाने में जमा कर चुकी है. जिससे यह कंपनी देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी बन गई है. साथ ही कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य भी दिया है.

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कई तरह के टैक्स, लेवी स्पेक्ट्रम चार्ज और अन्य मदों के तहत सरकार के खजाने में 2,10,269 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. जो पिछले वित्त वर्ष के 1,86,440 करोड़ रुपये से 12.8% अधिक है. यह पहली बार है जब राष्ट्रीय खजाने में रिलायंस का योगदान 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है. इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक यानी पिछले छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है. बता दें कि, रिलायंस देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी है.

Reliance industries

पिछले 10 वर्षों में 5 गुणा हुई बढ़ोत्तरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने पिछले 10 वर्षों का लेखा जोखा भी दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है. बाजार पूंजीकरण पिछले 10 वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17,25,378 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 338,703 करोड़ रुपये था. कंपनी के समेकित राजस्व में भी 3.65 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है. वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 के 29,861 करोड़ रुपये से 2.72 गुना बढ़कर 81,309 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday : 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम

यह भी पढ़ें: RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, RBI ने 5.5% पर रखा बरकरार, जानें क्या होगा प्रभाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >