Money Matters: रिटायरमेंट बाद नहीं है पेंशन, तो न हों परेशान, इस फॉर्मूले से होंगे 60 के बाद ठाठ

1 / 1
Money Matters: रिटायरमेंट बाद नहीं है पेंशन, तो न हों परेशान, इस फॉर्मूले से होंगे 60 के बाद ठाठ
फुल स्क्रीन में देखें

Money Matters: रिटायरमेंट बाद नहीं है पेंशन, तो न हों परेशान, इस फॉर्मूले से होंगे 60 के बाद ठाठ

मोदी सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने Post Office small saving scheme 2023 की सबसे लोकप्रिय Investment Scheme की ब्याज दर बढ़ा दी है. इसके ब्याज में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

Money Matters: मोदी सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने Post Office small saving scheme 2023 की सबसे लोकप्रिय Investment Scheme की ब्याज दर बढ़ा दी है. इसके ब्याज में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS), जिसे MIS के नाम से भी जाना जाता है. Senior Citizen इस स्कीम में बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं. इसके साथ ही Senior Citizen Savings scheme की ब्याज दर भी बढ़ी है.

आपको बता दें कि छोटी बचत योजनाओं में बड़ी संख्‍या में लोग निवेश करते हैं. विशेष रूप से वरिष्‍ठ नागरिक और पेंशनर्स की तो ये पसंदीदा निवेश योजनाएं हैं. बढ़िया ब्‍याज, टैक्‍स छूट और पैसा डूबने का खतरा न होने की वहज से ये योजनाएं बहुत लोकप्रिय हैं. अब 60 साल और इससे ज्‍यादा उम्र के लोगों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पोस्‍ट ऑफिस एफडी कराने पर अधिक ब्‍याज मिलेगा.

1 साल की पोस्ट ऑफिस फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर अब 5.5 प्रतिशत की जगह 6.6 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा. इसी तरह, 2 साल की एफडी पर ब्‍याज को 5.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया गया है. 3 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के लिए वरिष्‍ठ नागरिकों को अब 6.9 प्रतिशत की दर से ब्‍याज दिया जाएगा.

5 साल में परिपक्‍व होने वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर अब 7 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा. किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दर भी 6.8 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) की ब्याज दर 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >