Mohammed Siraj Net Worth: IPL और ब्रांड डील्स से मालामाल हुए सिराज, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

Mohammed Siraj Net Worth: IPL सैलरी और ब्रांड डील्स से सिराज ने जबरदस्त कमाई की है. हाल ही में उनका नाम बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा से जुड़ा, जिससे उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है.जानें इस स्टार गेंदबाज की कुल संपत्ति, लग्जरी कार कलेक्शन और शानदार लाइफस्टाइल के बारे में

Mohammed Siraj Net Worth: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाल के वर्षों में क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं. अपनी धारदार गेंदबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण वह चर्चा में रहते हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी कमाई भी लोगों के लिए दिलचस्प विषय बनी हुई है. आइए, जानते हैं उनकी नेट वर्थ और आय के स्रोतों के बारे में.

माहिरा शर्मा और सिराज के रिश्ते की चर्चा

हाल ही में मोहम्मद सिराज और बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिराज ने नवंबर 2023 में माहिरा की एक पोस्ट लाइक की थी, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो गई.

कितनी है मोहम्मद सिराज की कुल संपत्ति?

स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार  2024 तक मोहम्मद सिराज की कुल संपत्ति लगभग 7 मिलियन डॉलर (57 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है. उनकी कमाई के मुख्य स्रोत बीसीसीआई का वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सैलरी और विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट हैं.

Also Read : Krushna Abhishek Net Worth: गोविंदा के भांजे की रईसी, जूते के लिए लिया अलग फ्लैट, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

बीसीसीआई और आईपीएल से कमाई

मोहम्मद सिराज को 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. 2024 तक वह इसी सैलरी पर खेलते रहे. हालांकि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे उनकी कुल संपत्ति में और इजाफा होगा. अगर बात की जाए उनके आईपीएल करियर की, तो 2017 से 2024 तक उन्होंने कुल 27 करोड़ रुपये कमाए हैं.

मासिक कमाई कितनी है?

30 वर्षीय मोहम्मद सिराज की मासिक कमाई लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है. यह राशि उनकी आईपीएल सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट के अतिरिक्त है. वह कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार करते हैं, जिनमें My11Circle, Be O Man, CoinSwitch Kuber, Crash on the Run, MyFitness, SG और Thumbs Up जैसे नाम शामिल हैं.

Mohammed Siraj के पास कर कलेक्शन

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास शानदार कारों का भी कलेक्शन है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद उन्होंने एक BMW सेडान खरीदी. गाबा टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आनंद महिंद्रा ने उन्हें महिंद्रा थार गिफ्ट की थी और अपने पहले आईपीएल चेक से उन्होंने टोयोटा कोरोला खरीदी थी.

मोहम्मद सिराज अपने कार के साथ

Also Read : Mamta Kulkarni Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं ममता कुलकर्णी, कुंभ में संन्यास लेकर सबको चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >