DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ गई सैलरी, मोदी सरकार ने डीए में कर दी बढ़ोतरी, चेक करें

DA Hike: आज नई दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे अब उनका कुल महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा.

DA Hike: आज नई दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे अब उनका कुल महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा.

जुलाई 2024 से लागू होगी बढ़ोतरी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने ने बताया कि डीए और डीआर बढ़ोतरी एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी. इससे पहले मार्च में सरकार ने एक जनवरी, 2024 से डीए और डीआर को चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था. मंत्री ने कहा कि डीए बढ़ोतरी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिकों के 12 महीने के औसत पर आधारित है. उन्होंने बताया कि डीए और डीआर में वृद्धि से सरकारी खजाने पर 9,448 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

महंगाई भत्ते का महत्व

महंगाई भत्ता (DA) सरकार द्वारा कर्मचारियों को दी जाने वाली एक प्रकार की वित्तीय सहायता है, जिसे महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के साथ तालमेल बिठाने के लिए दिया जाता है. इसकी गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है. हर साल सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो बार, जनवरी और जुलाई में, इजाफा करती है. इसका औपचारिक ऐलान आमतौर पर मार्च और अक्टूबर में किया जाता है.

Also Read: दिवाली से पहले रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, चांदी भी हो गई सस्ती, जानें अपने शहर का भाव

राज्य सरकारें भी दे रहीं तोहफे

जहां केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए DA में 3% की बढ़ोतरी की है, वहीं कई राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ते में वृद्धि के रूप में तोहफे दे रही हैं. हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे उनके कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिली है.

कर्मचारी होंगे लाभान्वित

सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी वेतन में महंगाई के असर से राहत मिलेगी. इसके साथ ही, यह कदम उन कर्मचारियों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है, जो लंबे समय से इस बढ़ोतरी की प्रतीक्षा कर रहे थे. कुल मिलाकर, केंद्रीय कैबिनेट की यह घोषणा दिवाली के अवसर पर लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हुई है.

Also Read: Gujarat Textile Industry: गुजरात सरकार ने लॉन्च की नई कपड़ा नीति, 30,000 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >