Startup: 2.3 करोड़ की इनामी राशि के साथ स्टार्टअप चैलेंज शुरू, इन सेक्टर्स के स्टार्टअप्स करें आवेदन

Startup: MNRE ने रूफटॉप सोलर व डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी टेक्नोलॉजीज के लिए 2.3 करोड़ रुपये के स्टार्टअप चैलेंज की घोषणा की. 20 अगस्त तक आवेदन खुले हैं. विजेताओं को नकद पुरस्कार, इन्क्यूबेशन सपोर्ट व पायलट प्रोजेक्ट्स में अवसर मिलेगा.

Startup: भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने देशभर में रूफटॉप सोलर और डिस्ट्रीब्यूटेड रिन्यूएबल एनर्जी (DRE) टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में नए और क्रांतिकारी इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष स्टार्टअप चैलेंज की शुरुआत की है. इस प्रतियोगिता में कुल इनाम राशि 2.3 करोड़ रुपये है और चुने गए स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन सपोर्ट भी मिलेगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 है. परिणाम 10 सितंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे.

किस आयोजन के तहत शुरू हुआ Startup चैलेंज?

यह चैलेंज अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में हुए ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन स्किल डेवलपमेंट फॉर रिन्यूएबल एनर्जी वर्कफोर्स’ के दौरान लॉन्च किया गया. MNRE इसे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (NISE) के सहयोग से और स्टार्टअप इंडिया व डीपीआईआईटी (DPIIT) के साथ समन्वय में लागू कर रहा है.

इन 4 कैटेगरी में आमंत्रित हैं स्टार्टअप्स

MNRE के अनुसार, इस चैलेंज में स्टार्टअप्स को 4 अहम कैटेगरी में आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है.

  • सस्ती रूफटॉप सोलर टेक्नोलॉजी: निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए मॉड्यूलर सिस्टम, इनोवेटिव फाइनेंसिंग और सर्कुलर इकोनॉमी आधारित सॉल्यूशंस.
  • क्लाइमेट रेजिलिएंस और ग्रिड स्टेबिलिटी: साइबरसिक्योरिटी के साथ अधिक मजबूत सोलर इन्फ्रास्ट्रक्चर, खासकर संवेदनशील और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए.
  • समावेशी ऊर्जा मॉडल: अंडरसर्व्ड कम्युनिटीज के लिए वर्चुअल नेट मीटरिंग और सामुदायिक सोलर प्रोजेक्ट्स.
  • ईको-फ्रेंडली तकनीक: जैसे सोलर पैनल रिसाइकलिंग, भूमि-न्यूट्रल सोलर इंस्टॉलेशन और हाइब्रिड क्लीन एनर्जी मॉडल.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रीन टेक, आईओटी, एआई, ब्लॉकचेन, कंस्ट्रक्शन, एनर्जी हार्डवेयर, फिनटेक और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स इस चैलेंज में भाग ले सकते हैं.

क्या मिलेगा विजेताओं को?

  • कुल 2.3 करोड़ रुपये की इनामी राशि इस प्रकार विभाजित होगी.
  • पहला पुरस्कार: ₹1 करोड़
  • दूसरा पुरस्कार: ₹50 लाख
  • तीसरा पुरस्कार: ₹30 लाख
  • सांत्वना पुरस्कार (10): ₹5 लाख प्रत्येक

Also Read: फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद टूटा सोने-चांदी का भाव, जानिए ताजा रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >