पासपोर्ट बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने लॉन्च किया mPassport Police App, पुलिस वेरिफिकेशन में होगी आसानी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ही अपने एक ट्वीट में कहा कि पासपोर्ट के त्वरित सत्यापन के लिए पासपोर्ट मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया. इससे डिजिटल सत्यापन से समय की बचत होगी और पुलिस जांच में पारदर्शिता आएगी.

नई दिल्ली : विदेश दौरा करने की खातिर पासपोर्ट बनाने वालों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराना अब बेहद आसान होगा. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पासपोट जारी करने के लिए पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को कारगर और तेज बनाने के लिए ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ लॉन्च किया है. विदेश मंत्रालय के दिल्ली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ अब पुलिस सत्यापन और जमा रिपोर्ट की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने में मददगार साबित होगा.

सत्यापन के समय में 10 दिनों की बचत

दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अभिषेक दुबे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टैबलेट के इस्तेमाल से सत्यापन समय 15 दिनों से घटाकर पांच दिन हो जाएगा और प्रभावी रूप से पासपोर्ट जारी करने की समयसीमा 10 दिनों तक कम कर देगा. आरपीओ दिल्ली ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय कुशल सेवा वितरण और डिजिटल इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है. ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ सत्यापन के समय को घटाकर 5 दिन कर देगा.

350 मोबाइल टैब पुलिसकर्मियों को समर्पित

ट्वीट में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को 350 मोबाइल टैबलेट समर्पित किए हैं. इन टैबलेट के साथ पासपोर्ट आवेदन सत्यापन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस हो जाएगी. इसके साथ ही, सत्यापन का समय 5 दिनों तक कम हो जाएगा.

Also Read: थाई नागरिकों को अब बोधगया में ही पासपोट

पुलिस जांच में आएगी पारदर्शिता

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ही अपने एक ट्वीट में कहा कि पासपोर्ट के त्वरित सत्यापन के लिए पासपोर्ट मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया. इससे डिजिटल सत्यापन से समय की बचत होगी और पुलिस जांच में पारदर्शिता आएगी. अमित शाह ने आगे लिखा कि आज उठाए गए ये कदम स्मार्ट पुलिसिंग के लिए मोदी जी के पुलिस प्रौद्योगिकी मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >