Sensex की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा, RIL और SBI को सबसे ज्यादा फायदा

Sensex की 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,84,225.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इनमें सबसे अधिक लाभ RIL और SBI को हुआ. हालांकि, सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई.

Sensex News: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,84,225.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इनमें सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ. बताते चलें कि बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,457.38 अंक (2.44 प्रतिशत) चढ़ा. सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई.

RIL के मार्केट कैप में 48,238.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा. हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,244.22 करोड़ रुपये घटकर 5,76,683.68 करोड़ रुपये रह गई. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का बाजार पूंजीकरण 48,238.78 करोड़ रुपये बढ़कर 16,37,408.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

SBI समेत इन कंपनियों के इन्वेस्टर्स को हुआ फायदा

वहीं, एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 31,325.39 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,15,887.19 करोड़ रुपये रहा. जबकि, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,472.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,40,949.71 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा, ITC की बाजार हैसियत 21,003.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,28,377.17 करोड़ रुपये रही. साथ ही TCS का बाजार पूंजीकरण 19,886.94 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,76,750.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 18,874.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,509.68 करोड़ रुपये रहा. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,447.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,19,662.10 करोड़ रुपये रहा. HDFC Bank के मूल्यांकन में 8,115.33 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 9,42,052.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी की बाजार हैसियत 2,862.07 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,09,126.31 करोड़ रुपये रही.

Also Read: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में निवेश करना चाहिए? जानिए कितना करना होगा पेमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >