होली और रामनवमी समेत मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऐसे निपटाएं अपने जरूरी काम

March 2026 Bank Holidays: मार्च 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे. शेयर बाजार में भी होली और रामनवमी सहित 12 दिन कारोबार नहीं होगा. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं निरंतर चालू रहेंगी. बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें.

March 2026 Bank Holidays: अगले महीने यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो योजना पहले ही बना लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में कुल 18 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इसमें साप्ताहिक छुट्टियों (5 रविवार और 2 शनिवार) के अलावा, विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.

मार्च – बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखबंद रहने का कारणकहाँ बंद रहेंगे
1 मार्चरविवारसभी जगह
2 मार्चहोलिका दहनउत्तर प्रदेश
3 मार्चहोली15 राज्यों में
4 मार्चअलग-अलग राज्यों में त्योहार17 राज्यों में
8 मार्चरविवारसभी जगह
13 मार्चचापचर कुटमिजोरम
14 मार्चदूसरा शनिवारसभी जगह
15 मार्चरविवारसभी जगह
17 मार्चशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्र की शुरुआत11 राज्यों में
20 मार्चईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा5 राज्यों में
21 मार्चरमजान ईद और सरहुलसभी जगह
22 मार्चरविवारसभी जगह
26 मार्चश्री रामनवमी13 राज्यों में
27 मार्चश्री राम नवमी6 राज्यों में
28 मार्चदूसरा शनिवारसभी जगह
29 मार्चरविवारसभी जगह
31 मार्चश्री महावीर जयंती15 राज्यों में

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आप Online Banking, Mobile App और ATM के जरिए अपना लेनदेन बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं.

शेयर बाजार (Stock Market) कब-कब बंद रहेगा?

शेयर बाजार में इस महीने कुल 12 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी.

  • साप्ताहिक अवकाश: 9 दिन (शनिवार और रविवार)
  • त्योहारों की छुट्टियां:
    • 3 मार्च: होली
    • 26 मार्च: श्री रामनवमी
    • 31 मार्च: श्री महावीर जयंती

Also Read : अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर 126% शुल्क लगाया, एक्सपोर्टर्स को बड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >