पटना में ₹1000 के पार पहुंचा LPG सिलेंडर, यूपी-बिहार में भी बढ़े दाम; यहां देखें हर शहर का रेट

LPG Price : मिडिल ईस्ट तनाव से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने के कारण घरेलू LPG ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹144 तक महंगा हो गया है। इससे आम जनता और रेस्टोरेंट का बजट बिगड़ गया है।

LPG Price : देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. अब घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर पहले से महंगे हो गए हैं. नई कीमतों के मुताबिक 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा हो गया है, जबकि 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹144 तक महंगा कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल और रेस्तरां कारोबार पर भी पड़ रहा है. क्योंकि ये कारोबार रोजाना खाना बनाने के लिए बड़ी मात्रा में कमर्शियल LPG सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं.

बड़े शहरों में LPG के नए दाम

शहरघरेलू LPG (₹)कमर्शियल LPG (₹)
दिल्ली9131,884.50
कोलकाता9391,988.50
मुंबई912.501,836
चेन्नई928.502,043.50
हैदराबाद9652,105.50
लखनऊ950.502,007
पटना1,002.502,133.50
बेंगलुरु915.501,958

राज्यों में LPG के दाम

राज्यघरेलू LPG (₹)कमर्शियल LPG (₹)
महाराष्ट्र912.501,836
तमिलनाडु928.502,043.50
उत्तर प्रदेश950.502,007
केरल9221,912
गुजरात920.501,946
भारत की LPG पर निर्भरता

होटल और रेस्टोरेंट की बढ़ी चिंता

गैस महंगी होने के साथ-साथ कई होटल और रेस्तरां मालिकों ने कमर्शियल LPG की सप्लाई को लेकर भी चिंता जताई है. इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों का कहना है कि अगर सिलेंडर की सप्लाई ठीक से नहीं मिली, तो कई शहरों में होटल-रेस्तरां का काम प्रभावित हो सकता है.

मुंबई, पुणे, नागपुर, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में कुछ जगहों पर गैस सप्लाई में दिक्कत की शिकायतें भी सामने आई हैं. कारोबारियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कुछ रेस्तरां को अस्थायी तौर पर किचन बंद करने या काम कम करने का फैसला लेना पड़ सकता है.

सरकार ने क्या कहा

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि घरेलू LPG की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि घरों में खाना बनाने के लिए गैस की कमी न हो. अधिकारियों के मुताबिक देश में LPG की कोई बड़ी कमी नहीं है और कुछ जगहों पर जो दिक्कत दिख रही है, वह सिर्फ लॉजिस्टिक या सप्लाई से जुड़ी अस्थायी समस्या हो सकती है.

Also Read: एयर इंडिया की घरेलू फ्लाइट ₹399 महंगी, इंटरनेशनल टिकट 15% बढ़े, ईरान जंग से जेट फ्यूल महंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >