LPG Price : महीने के पहले दिन राहत, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

LPG Price 1 September 2025 : महीने के पहले दिन यानी एक सितंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. दिल्ली में 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब ₹1580 में मिलेगा, जो पहले ₹1631 का था. जानिए क्या हो गए हैं नये रेट्स अन्य राज्यों में.

LPG Price 1 September 2025 : 1 सितंबर से महंगाई से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 51.50 की कटौती की गई है. ये सिलेंडर आमतौर पर रेस्टोरेंट्स, होटलों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होते हैं. नई दरें 1 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलेगी. हालांकि, घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दाम पहले जैसे ही बने रहेंगे.

दिल्ली में 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर आज से ₹51 सस्ता हो गया है. अब इसकी नई कीमत ₹1580 है, जो पहले ₹1631 थी. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले की तरह ₹853 में ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है.

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम जानें

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गए हैं. कोलकाता में अब कीमत ₹1684 है, जो अगस्त में ₹1734 और जुलाई में ₹1769 थी. मुंबई में नई कीमत ₹1531.50 है, जबकि अगस्त में ₹1582.50 और जुलाई में ₹1616 थी. चेन्नई में सिलेंडर अब ₹1738 में मिलेगा, जो अगस्त में ₹1789 और जुलाई में ₹1823.50 था.

1 अगस्त को कितनी कम हुई थी कीमत

1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹33.50 की कमी की गई थी. नई कीमतें 1 अगस्त से लागू थी. दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत 1,631.50 रुपये थी. कोलकाता में 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 35 रुपये घटकर 1734 रुपये हो गई थी. अगस्त के पहले दिन मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 33.50 रुपये घटकर अब 1582.50 रुपये हो गई थी. चेन्नई में 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1789 रुपये हो गई थी.

यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Price : महीने के पहले दिन सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानिए नए रेट्स

कब बदली थी घरेलू LPG की कीमत?

8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ी और दिल्ली में नई कीमत ₹853 हो गई. तब से अब तक यही रेट है. इससे पहले 30 अगस्त 2023 को सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर ₹200 की बड़ी कटौती की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >