LPG Price Hike: होली से पहले लगा बड़ा झटका, घरेलू गैस की बढ़ी कीमत, जानिए अब कितने में मिलेगा

LPG Price 1 March 2023: होली से ठीक पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. जी हां...घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि की गयी है. आठ महीने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गयी है.

LPG Price 1 March 2023: मार्च का महीना शुरू हो चुका है और महीने की शुरूआत में ही आम लोगों को झटका लगा है. होली के ठीक पहले घरेलू सिलेंडर महंगा हो गया है. दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि 1 मार्च को की गयी है. आठ महीने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी र्है जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गये हैं. यहां चर्चा कर दें कि 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे. इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता को होली के पहले महंगाई का झटका लगा है.

आज यानी एक मार्च 2023 की बात करें तो दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपये की जगह अब 2119.5 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा. कोलकाता में इसकी कीमत 1870 रुपये थी, जो अब 2221.5 रुपये हो गयी है. कारोबारी नगरी मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपये हो चुकी है. चेन्नई की बात करें तो यहां 1917 रुपये का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपये में मिलेगा.

Also Read: LPG News : साल में आप ले सकेंगे 15 एलपीजी सिलेंडर, लेकिन सब पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, जानें क्यों?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत

14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1053 की जगह अब 1103 रुपये में मिलेगा. मुंबई में यह सिलेंडर 1052.50 की जगह 1102.5 रुपये में जबकि कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा. चेन्नई में 1068.50 रुपये की जगह आज से 1118.5 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा.

पहली तारीख को समीक्षा

गौर हो कि LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन खास होता है. दरअसल इस दिन तेल कंपनियां समीक्षा करती है और LPG सिलेंडर की कीमत पर फैसला लेती है. यानी महीने के पहली तारीख को या तो LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ती है या घटती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >