महंगी हुई रसोई गैस: घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, दिल्ली में कीमत 942 रुपये

LPG Price Hike : रसोई का खर्च बढ़ गया है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया, नई कीमतें आज यानी 7 जून से लागू हो गई है.

LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस एक बार फिर महंगी हो गई है. LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ी है. बताया जा रहा है कि ईरान संकट और ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में उछाल के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रविवार (7 जून) से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो चुकी है. 

इससे पहले की गई थी 60 रुपये की बढ़ोतरी

एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी 7 मार्च को हुई 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद की गई है. पश्चिम एशिया (ईरान-अमेरिका युद्ध) में चल रहे संघर्ष से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में फ्यूल की कीमतें बढ़ गईं. इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, घरेलू एलपीजी बिक्री पर हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है, हालांकि इससे नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाएगी.

यह भी पढ‍़ें : महंगाई की मार! महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

1 जून को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे

होटल, रेस्तरां एवं ढाबों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के अलावा पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम 1 जून को बढ़ाए गए थे. इस दिन घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर दिल्ली में 3,113.50 रुपये हो चुकी है, जबकि पहले इसकी कीमत 3,071.50 रुपये थी. इससे पहले एक मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, पांच किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़कर 821.50 रुपये कर दी गई थी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >