Lockdown in India : मई में फिर लगेगा लॉकडाउन ? बढ़ते कोरोना केस के बीच जान लें इस खबर की सच्चाई

Lockdown in India : पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Daily Trending News’ नामक You Tube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लॉकडाउन लगेगा.

Lockdown in India : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसने चिंता बढ़ा दी है. इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा. इसको लेकर कई तरह की अफवाह भी सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही है. लॉकडाउन की खबरें कई यू-ट्यूब चैनल पर चल रही है जिसे लेकर पीआईबी ने ट्वीट किया है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Daily Trending News’ नामक You Tube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लॉकडाउन लगेगा. PIB Fact Check में यह दावा फ़र्ज़ी पाया गया है. कृपया फ़र्ज़ी खबरों से सावधान/सतर्क रहे एवं ऐसी खबरों को आगे साझा न करें.

फर्जी खबर को लेकर रहें सावधान

जिस Daily Trending News नामक You Tube चैनल में यह दावा किया जा रहा है उसके 2.63 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. यानी ये फर्जी खबर लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है. यही वजह है कि आपको सावधान रहने को कहा गया है. यानी आप ऐसी खबरों पर ध्यान ना दें और ना ही इस तरह की खबरों को आगे सोशल मीडिया पर शेयर करें.

कोई भी करा सकता है फैक्ट चेक

यदि आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है और आप इसकी सच्चाई के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो इस तरीका आसान है. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करने की जरूरत है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.


आज कितने आये कोरोना संक्रमण के मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,111 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,27,226 हो चुकी है. वहीं कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 60,313 पर पहुंच गयी है.

Also Read: Coronavirus Update: कोरोना से दिल्ली में सबसे अधिक मौतें, देश के इन राज्यों में भी बिगड़ने लगे हालात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जो जानकारी दी गयी उसके मुताबिक, गुजरात में छह, उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली तथा राजस्थान में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो और बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,31,141 हो गयी है. वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में तीन नाम और जोड़े हैं. भारत में संक्रमण की दैनिक दर 8.40 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.94 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >