Lionel Messi Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक लियोनेल मेसी, 100 करोड़ का प्राइवेट जेट, सुपर लग्जरी कारें और होटल साम्राज्य

Lionel Messi Net Worth: लियोनेल मेसी फुटबॉल के मैदान के साथ-साथ कमाई के मामले में भी दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब ₹7,700 करोड़ है, जो फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और लग्जरी संपत्तियों से आती है.

Lionel Messi Net Worth: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत लौटे हैं (GOAT India Tour). उनकी इस यात्रा ने न सिर्फ भारतीय प्रशंसकों बल्कि वैश्विक फुटबॉल समुदाय में भी जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. मेसी का भारत दौरा 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल इवेंट शामिल हैं. खास बात यह है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात भी प्रस्तावित है.

कोलकाता से मेसी का खास रिश्ता

कोलकाता मेसी के लिए भावनात्मक रूप से बेहद अहम शहर है. वर्ष 2011 में उन्होंने यहीं साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना टीम की कप्तानी करते हुए मुकाबला खेला था. उसी याद को ताजा करने के लिए इस बार भी हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे. मेसी की एक झलक पाने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर था, जिससे कोलकाता एक बार फिर फुटबॉल की राजधानी जैसा नजर आया.

फुटबॉल के बादशाह और उनकी दौलत

मैदान के बाहर भी लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. celebritynetworth.com के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 850 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 7,700 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट्स के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से आता है, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया है.

ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई

मेसी हर साल केवल एंडोर्समेंट से ही लगभग 70 मिलियन डॉलर कमाते हैं. उनका एडिडास के साथ लाइफटाइम करार है, जिसकी वैल्यू एक अरब डॉलर से भी ज्यादा मानी जाती है. इसके अलावा वे एप्पल, पेप्सी, मास्टरकार्ड और कोनामी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का चेहरा हैं, जो उनकी ब्रांड वैल्यू को और मजबूत बनाते हैं.

शानदार संपत्तियां और बिजनेस साम्राज्य (Lionel Messi Income)

मेसी के पास बार्सिलोना, मियामी, एंडोरा और लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. उनकी इबीसा स्थित आलीशान कोठी की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके साथ ही उनका अपना फैशन ब्रांड और ‘मेस्सी स्टोर’ भी है, जिसकी कुल वैल्यू 150 से 200 मिलियन डॉलर के बीच आंकी जाती है.

प्राइवेट जेट और शाही जीवनशैली

उनकी शानदार जीवनशैली में लगभग 100 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट, महंगी कारों का कलेक्शन और लग्जरी होटल्स भी शामिल हैं. यह सब उन्हें सिर्फ एक महान फुटबॉलर ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली और अमीर खेल आइकन्स में भी शामिल करता है.

कोलकाता स्टेडियम में उम्मीदों पर फिरा पानी

हालांकि, कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी की मौजूदगी फैंस के लिए थोड़ी निराशाजनक साबित हुई. भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह के बीच मेसी ने स्टेडियम में बहुत कम समय बिताया और जल्दी निकल गए. इससे नाराज कुछ प्रशंसकों ने विरोध भी जताया और प्लास्टिक की बोतलें तक फेंकी गईं.

14 साल बाद भारत और ‘GOAT टूर’ की शुरुआत

यह मेसी की 14 साल बाद भारत की पहली यात्रा है, जो उनक ‘GOAT टूर’ की शुरुआत मानी जा रही है. इस टूर के तहत वे देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर अपने ऐतिहासिक फुटबॉल करियर का जश्न मनाएंगे. भले ही कोलकाता में उनका समय कम रहा हो, लेकिन भारत में मेसी की मौजूदगी ने एक बार फिर फुटबॉल के प्रति दीवानगी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

Also Read: Lionel Messi in India: किंग खान और मेसी की मुलाकात से बवाल! सोशल मीडिया पर Video हुए वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >