कोरोना काल में एलआईसी ने किया बेहतर प्रदर्शन, बेच दी 2.19 करोड़ नयी बीमा पॉलिसी

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2019-20 में रिकॉर्ड 2.19 करोड़ नयी बीमा पॉलिसी बेची. यह पिछले छह साल में सबसे अधिक संख्या है. वित्त वर्ष के अंत में कोविड-19 संकट आने के बावजूद कंपनी ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2019-20 के दौरान उसने नयी पॉलिसी पर प्राप्त होने वाले प्रीमियम के आधार पर ‘नए कारोबार’ में 25.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2019-20 में रिकॉर्ड 2.19 करोड़ नयी बीमा पॉलिसी बेची. यह पिछले छह साल में सबसे अधिक संख्या है. वित्त वर्ष के अंत में कोविड-19 संकट आने के बावजूद कंपनी ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2019-20 के दौरान उसने नयी पॉलिसी पर प्राप्त होने वाले प्रीमियम के आधार पर ‘नए कारोबार’ में 25.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

31 मार्च 2020 तक कंपनी को इस मद में 1.78 लाख करोड़ रुपये का नया प्रीमियम प्राप्त हुआ. इस दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 68.74 प्रतिशत रही. वर्ष 1956 में पांच करोड़ रुपये की शुरुआती निवेश से शुरू हुई एलआईसी का परिसंपत्ति आधार 31,96,214.81 करोड़ रुपये का है.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >