महिलाओं के लिए है LIC का यह विशेष प्लॉन, Aadhaar card के बिना नहीं उठा सकते इसका लाभ

LIC Aadhaar Shila Plan Benefits, aadhaar card news देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) महिलाओं के लिए लेकर आयी है विशेष पॉलिसी. इस पॅालिसी के तहत महिलाओं को सुरक्षा के साथ बोनस भी मिलता है. हालांकि, यह प्लॉन उन महिलाओं के लिए नहीं है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है. इस पॅालिसी का नाम आधार शिला प्लान (Aadhaar Shila Plan) है.

LIC Aadhaar Shila Plan Benefits, aadhaar card news देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) महिलाओं के लिए लेकर आयी है विशेष पॉलिसी. इस पॅालिसी के तहत महिलाओं को सुरक्षा के साथ बोनस भी मिलता है. हालांकि, यह प्लॉन उन महिलाओं के लिए नहीं है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है. इस पॅालिसी का नाम आधार शिला प्लान (Aadhaar Shila Plan) है.

आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के साथ-साथ देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है. यह कंपनी लोगों के जरूरत के मुताबिक इंश्योरेंस पॉलिसी पेश करने के लिए भी जानी जाती है. इसके प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्ध वार्षिक, त्रैमासिक या मासिक भी हो सकता है.

क्या है आधार शिला प्लॉन (Aadhaar Shila Plan)

आधार शिला प्लॉन गारंटीड रिटर्न एंडोमेंट प्लान है. बाकी पॉलिसी की तरह ही यह प्लॉन भी पॉलिसीधारक को सुरक्षा देती है. जैसा की ज्ञात हो एलआईसी का अपना शुरू से टैगलाइन रहा है. जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी. इसी आधार पर यह कंपनी अपने ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत मैच्योरिटी से पहले मृत होने पर संबंधित व्यक्ति के परिवार को सहायता राशि तो दी ही जाती है साथ-साथ अगर व्यक्ति पॉलिसी के मैच्योर होने तक जीवीत रहता है तो उसे निर्धारित राशि भी भुगतान की जाती है.

Also Read: अगर आप भी हैं EPFO मेंबर, तो 6 लाख रुपए के बीमे के हैं हकदार, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
आइये जानते हैं LIC आधार शिला योजना के लाभ के बारे में


पांच वर्ष से पहले और बाद में मृत्यु होने पर

– पॉलिसी धारक की मृत्यु पहले 5 वर्ष में हो जाए तो, मृत्यु पर निर्धारित लाभ का भुगतान कर दिया जाएगा

– पॉलिसी धारक की मृत्यु पांच वर्ष के बाद और मैच्योरिटी से पहले हुई तो नॉमिनी लॉयल्टी एडिसन्स के साथ बीमित रकम का भुगतान कर दिया जाएगा.

Also Read: LIC NEWS: 20 साल तक प्रतिदिन करें 48 रुपये जमा और बोनस व कोविड-19 रिस्क कवर के साथ पाएं करीब 6 लाख रुपये
क्या है बीमित रकम

आपको बता दें कि बीमित रकम वार्षिक प्रीमियम का 10 गुणा या मूल बीमित रकम का 110 प्रतिशत होगा. इसके लिए मृत व्यक्ति का कुल प्रीमियम 105 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए.

क्या है लॉयल्टी एडीशन

लगातार पांच वर्ष तक पालिसी जमा करने पर आधार शिला योजना के तहत अगर मौत पालिसी अवधि के दौरान हुई या मैचुरिटी के बाद हुई तो आप लॉयल्टी एडीशन पाने के हकदार होते हैं. हालांकि, यह किस दर में दी जाएगी इसे एलआईसी ही तय करता है.

योग्यता की शर्तें

बीमित रकम: 75,000 से 3,00,000 रुपये तक

पॉलिसी अवधि: 10-20 वर्ष

पॉलिसीधारक की आयु: 8 से 55 वर्ष तक

मैचुरिटी वर्ष: 70 वर्ष

पेमेंट भुगतान मोड: वार्षिक, अर्ध वार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

Posted By : Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: sumitkumar1248654

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >