रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा सरकार का तोहफा, खाते में आएंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को इस बार रक्षाबंधन पर 1250 रुपये के साथ 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन मिलेगा, कुल 1500 रुपये खातों में आएंगे. यह राशि 10 से 15 जुलाई के बीच जारी हो सकती है. कुछ शर्तों के आधार पर महिलाएं योजना से वंचित हैं.

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल देने वाली लाड़ली बहना योजना में इस बार रक्षाबंधन का खास तोहफा मिलने जा रहा है. आमतौर पर इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,250 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. मगर रक्षाबंधन (9 अगस्त 2025) को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अतिरिक्त ₹250 रुपये देने की घोषणा की है.

इस तरह इस बार लाड़ली बहनों के खाते में कुल ₹1,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. यह अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में दी जाएगी ताकि बहनें यह पावन पर्व सम्मानपूर्वक और खुशी से मना सकें.

किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर अनुमान

हालांकि सरकार की तरफ से कोई फिक्स तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 10 से 15 जुलाई 2025 के बीच किसी भी दिन योजना की अगली किस्त और रक्षाबंधन बोनस जारी किया जा सकता है. पहले की तरह यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचेगी.

जानिए कौन महिलाएं नहीं हैं इस योजना के पात्र?

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की वास्तविक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देना है. इसलिए कुछ शर्तों के आधार पर कुछ वर्ग इस योजना के अपात्र माने जाते हैं:

  • जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है.
  • जिनके परिवार में कोई भी इनकम टैक्स देता है या सरकारी नौकरी करता है (चाहे स्थायी हो, संविदा पर या पेंशनभोगी).
  • जिनके पास या परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) रजिस्टर्ड है.
  • जिनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है.
  • जिनके परिवार में वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक, या कोई सदस्य सरकारी बोर्ड/निगम/मंडल में अध्यक्ष या सदस्य है.
  • जो पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना के तहत ₹1250 या उससे अधिक प्रतिमाह पा रही हैं.
  • जिनके परिवार में स्थानीय निकाय के चुने हुए जनप्रतिनिधि हों (पंच और उपसरपंच को छोड़कर).

Ladli Behna Yojana के लिए सरकार का समर्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि “यह सिर्फ योजना नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास का प्रतीक है.” सरकार इस योजना के ज़रिए महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहायता दे रही है, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त भी बना रही है.

Also Read: सोना चांदी के भाव 02 जुलाई 2025, जानिए झारखंड की राजधानी रांची से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक के रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >