Ladli Behna Yojana: सरकार का बड़ा ऐलान, उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं की सैलरी में जुड़ेगा 5000 रुपये

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में अब कामकाजी महिलाओं को हर महीने 5000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. इससे उनकी कुल आय बढ़कर 13,000 रुपये तक पहुंच जाएगी. यह पहल महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है.

Ladli Behna Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं चलाती हैं. मध्य प्रदेश में ऐसी ही लोकप्रिय पहल लाड़ली बहना योजना है, जिसके जरिए महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है. अब इस योजना को और सशक्त बनाते हुए सरकार ने महिलाओं को अतिरिक्त 5000 रुपये कमाने का अवसर भी दिया है.

अब तक कितना मिला लाभ?

मध्य प्रदेश सरकार ने जून 2023 में इस योजना की शुरुआत की थी. तब से अब तक करोड़ों महिलाओं को सीधा वित्तीय लाभ दिया जा चुका है. 12 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में 1,500 रुपये ट्रांसफर किए. अब तक (अक्टूबर 2025 तक) महिलाओं के बैंक खातों में 44,917 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच ही सरकार ने 34,921 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी है.

कामकाजी महिलाओं को अब मिलेगा 5000 रुपये अतिरिक्त

यदि कोई महिला किसी फैक्ट्री, उद्योग या व्यवसायिक संस्थान में काम करती है, और उद्योगपति उसे 8,000 रुपये वेतन देता है, तो सरकार अब अतिरिक्त 5,000 रुपये की सहायता देगी. इस तरह महिला की कुल आय 13,000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि इससे महिलाओं में रोजगार के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे अधिक आय अर्जित कर सकेंगी.

कौन ले सकती है इस योजना का लाभ?

  • मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं
  • आर्थिक रूप से कमजोर या निम्न-मध्यम वर्ग
  • 21 से 60 वर्ष की आयु
  • कार्यरत महिलाएं (उद्योग/फैक्ट्री/व्यवसाय आदि में)

महिलाओं को कैसे मिलेगा 5000 रुपये?

  • महिला को किसी उद्योग या फैक्ट्री में कार्यरत होना होगा.
  • नियोक्ता द्वारा वेतन का भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए.
  • सरकार द्वारा सत्यापन के बाद हर महीने 5000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे.

Also Read: FPI की बिकवाली से बाजार दबाव में, शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी–सेंसेक्स में हल्की रिकवरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >