Ladli Behna Yojana 40th Installment: 15 सितंबर से पहले लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का भुगतान सरकार की ओर से कर दिया जाएगा, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक जो किस्त भुगतान का ट्रेंड रहा है, उसके अनुसार सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच किस्तों का भुगतान करती है.
लाड़ली बहना योजना के पैसे कैसे मिलेंगे?
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाले मासिक 1500 रुपये सीधे बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं.
क्या इस बार भी लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपये?
रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को राखी का तोहफा 1500 और 250 रुपये के रूप में दिया था. यानी योजना के 1500 रुपये और तोहफे के 250 रुपये अतिरिक्त. ये केवल रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में दिए गए थे. इस बार लाड़ली बहनों को नियमित रूप से मिलने वाले 1500 रुपये ही मिलेंगे.
लाड़ली बहना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा. बस आपको स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस फॉलो करते जाना होगा.
- सबसे पहले https://cmladlibahna.mp.gov.in/ खोलें.
- होम पेज के टॉप पर 'अंतिम सूची' वाले बटन पर क्लिक करें.
- नया पेज खुल जाएगा.
- उसमें अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर 'ओटीपी भेजें' वाले बटन पर क्लिक करें.
- फोन पर आए OTP को भरकर सत्यापित करें.
- अपना जिला, तहसील, ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें.
- सूची डाउनलोड करें और अपना नाम देखें.
लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे.
- कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय में आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल/ऐप में प्रविष्टि की जाएगी.
- आवेदन फॉर्म की एंट्री के दौरान महिला का फोटो लिया जाएगा.
- आवेदन फॉर्म की एंट्री के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन नंबर को रसीद में दर्ज करके आवेदक को दिया जाएगा.
लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
- आधार कार्ड
- समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने से पहले क्या करना होगा?
- e-KYC: समग्र ई-केवाईसी पूर्ण होना चाहिए.
- व्यक्तिगत बैंक खाता: महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है. संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा.
- बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय: महिला के स्वयं के बैंक खाते में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए.
लाड़ली बहना योजना के लिए KYC कैसे करें?
- किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर या सीएससी कियोस्क में जाकर समग्र e-KYC करवा सकती हैं.
- इसके लिए बहनों को कोई भी राशि नहीं देनी होगी, सरकार प्रत्येक e-KYC के लिए सीधे कियोस्क को 15 रुपये दे रही है.
योजना का लाभ
प्रत्येक पात्र महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.
किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा.
पात्रता क्या है?
- मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हों.
- विवाहित हों (जिन्में विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी).
- आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हों.
किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
- जिनके स्वयं / परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक हो.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मंडल/ स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायी कर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो.
- जो स्वयं भारत सरकार / राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1250 रुपये या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हों.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/ विधायक हो.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के द्वारा चयनित/ मनोनीत, बोर्ड/ निगम/ मंडल/ उपक्रम का अध्यक्ष/ संचालक/ सदस्य हो.
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो.
- जिनके स्वयं / परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो.
- जिनके स्वयं / परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: खाते में पैसे नहीं आए तो तुरंत चेक करें ये 5 चीजें, MP की महिलाओं के लिए काम की खबर
