Kumar Sanu Net Worth: कुमार सानू की बेटी अरियाना ग्रांडे से सीख रही हैं म्यूजिक, जानें उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल

Kumar Sanu Net Worth: अरियाना ग्रांडे के गुरु से म्यूजिक सीख रहीं कुमार सानू की बेटी, जानें दिग्गज गायक की कुल संपत्ति, करियर से कमाई और उनकी आलीशान लाइफस्टाइल के बारे में

Kumar Sanu Net Worth: कुमार सानू भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गायक हैं, जिनका असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है. उन्हें मेलोडी का बादशाह कहा जाता है और उनकी मधुर आवाज ने 90 के दशक में बॉलीवुड संगीत पर राज किया.

प्रारंभिक जीवन और परिवार

कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था. उनके पिता पशुपति भट्टाचार्य एक प्रसिद्ध गायक और संगीतकार थे. उनके परिवार में उनकी मां, भाई तपन भट्टाचार्य और बहन शामिल हैं. कुमार सानू के चार बच्चे हैं—बेटे जान, जेसी और जीको तथा बेटियां अन्ना और शैनन.

Kumar Sanu की कुल संपत्ति और जीवनशैली

tring वेबसाईट के अनुसार कुमार सानू की कुल संपत्ति करीब $9 मिलियन (लगभग 65 करोड़ रुपये) है. उनके पास कई लग्जरी कारें जैसे पजेरो स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक और टोयोटा इनोवा हैं. वह मुंबई के गोरेगांव में चार बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते हैं.

Kumar Sanu की संगीत करियर

कुमार सानू ने 1984 में पार्श्व गायन की शुरुआत की. उन्हें पहला बड़ा मौका 1990 में महेश भट्ट की फिल्म आशिकी में मिला, जिसके सभी गाने सुपरहिट हुए. उन्होंने लगातार पांच वर्षों (1990-1994) तक सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, असमिया, गुजराती, तमिल, तेलुगु, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में भी गाने गाए हैं. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने के लिए दर्ज है.

Also Read : Mamta Kulkarni Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं ममता कुलकर्णी, कुंभ में संन्यास लेकर सबको चौंकाया

फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का सफर

2004 में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए, लेकिन बाद में संगीत पर ध्यान देने के लिए पार्टी छोड़ दी. 2014 में वे फिर से भाजपा में शामिल हुए.

व्यक्तिगत जीवन

कुमार सानू की पहली शादी रीता भट्टाचार्य से हुई, लेकिन 1994 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने सलोनी भट्टाचार्य से विवाह किया, जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं.

Also Read: Krushna Abhishek Net Worth: गोविंदा के भांजे की रईसी, जूते के लिए लिया अलग फ्लैट, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >