JioMart पर शुरू हुआ फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर महीनेभर मिलेगी 80 पर्सेंट तक छूट, ऐप पर Flash Deal

JioMart Festive Sale Deals & Offers: भारत के प्रमुख ई-मार्केटप्लेस में से एक रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने आगामी फेस्टिवल सीजन के लिए अपने महीने भर चलने वाले फेस्टिवल फिएस्टा के रोल-आउट की घोषणा की.

JioMart Festival Sale: जियोमार्ट इस दिवाली अपने सभी ग्राहकों की शॉपिंग की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप बनने के लिए तैयार है. ग्राहक गॉसरी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एंड किचन, फैशन और लाइफस्टाइल, ब्यूटी, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर 80% तक की बचत कर सकते हैं.

भारत के प्रमुख ई-मार्केटप्लेस में से एक रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने आगामी फेस्टिवल सीजन के लिए अपने महीने भर चलने वाले फेस्टिवल फिएस्टा के रोल-आउट की घोषणा की. फेस्टिवल सीजन सेल 23 सितंबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी. जियोमार्ट इस दौरान दो सेल्स ‘त्योहार रेडी सेल’ और ‘बेस्टिवल सेल’ की मेजबानी करेगा.

Also Read: Amazon Flipkart Meesho की फेस्टिव सेल को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, इन शहरों में दोगुना हुआ कस्टमर बेस
80% तक की बचत कर सकते हैं ग्राहक

ग्राहक ग्रॉसरी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एंड किचन, फैशन और लाइफस्टाइल, ब्यूटी, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर 80% तक की बचत कर सकते हैं.

जियोमार्ट इस दिवाली अपने सभी ग्राहकों की शॉपिंग की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप बनने के लिए तैयार है. महीने भर चलने वाले शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान ऑफर की भरमार होगी. जियोमार्ट अपने ग्राहकों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) डेबिट कार्ड पर एडिशनल ऑफर भी प्रदान करेगा.

ऐप पर लिमिटेड पीरियड की ‘फ्लैश डील’ ग्राहक ऐप पर लिमिटेड पीरियड की ‘फ्लैश डील’ देख सकते हैं. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्मार्ट एचडी टीवी, स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरीज आदि पर एक्सक्लूसिव डील उपलब्ध होगी. ब्रांडेड प्रोडक्ट्स के साथ-साथ रिलायंस रिटेल के स्वामित्व वाले ब्रांड जैसे रिलायंस डिजिटल, रिलायंस ट्रेंड्स पर एडिशनल ऑफर्स होंगे.

Also Read: क्या है Flipkart Sell Back प्रोग्राम? किस तरह से उठा सकते हैं फायदा? जानें आसान स्टेप्स
SBI डेबिट कार्ड पर ऑफर

एसबीआई बैंक डेबिट कार्ड का उपयोग करके हर मिनट एडिशनल 10% कैशबैक प्राप्त करें. इसके लिए ऑर्डर मूल्य कम से 1000 रुपये का होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >