इरफान पठान को बीसीसीआई ने निकाला तो खड़ा कर दी यूट्यूब चैनल, रोजाना हो रही मोटी कमाई

Irfan Pathan Yotube Earning: आईपीएल 2025 कमेंट्री पैनल से बाहर किए गए इरफान पठान ने यूट्यूब चैनल शुरू कर नया मैदान चुना है. क्रिकेट एनालिसिस से भरपूर इस चैनल से वो हर महीने ₹2 से ₹3.5 लाख तक की कमाई कर रहे हैं.

Irfan Pathan Yotube Earning: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और फैंस के चहेते इरफान पठान इस बार आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं हैं. बीते कई सीज़न से वो बतौर कमेंटेटर हर बड़े टूर्नामेंट में दिखते रहे हैं, लेकिन इस बार ब्रॉडकास्टर्स ने उन्हें लिस्ट में जगह नहीं दी.

क्यों हुए बाहर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ खिलाड़ियों ने इरफान की कमेंट्री को लेकर शिकायत की थी. आरोप ये था कि पठान अपनी टिप्पणियों में व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे थे, जो कुछ क्रिकेटर्स को पसंद नहीं आई. यहां तक कि इरफान को पहले से ही ये इशारा मिल गया था कि इस बार उनकी जगह खतरे में है. उन्होंने पैनल में बने रहने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ काम नहीं आया.

यूट्यूब बना नया मैदान

हालांकि इरफान ने मैदान से बाहर होने के बाद भी हार नहीं मानी. उन्होंने 22 मार्च को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, और देखते ही देखते कुछ ही दिनों में उनके 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए. वो यहां क्रिकेट एनालिसिस, मैच रिव्यू और एक्सक्लूसिव कंटेंट शेयर करते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

इरफान पठान के यूट्यूब चैनल के स्क्रीनशॉट

यूट्यूब से कमाई कितनी (Irfan Pathan Yotube Earning)

इरफान पठान के चैनल पर लगातार व्यूज और सब्सक्राइबर्स बढ़ रहे हैं. डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनके चैनल की मौजूदा ग्रोथ के हिसाब से वो हर महीने यूट्यूब से ₹2 लाख से ₹3.5 लाख तक की कमाई कर सकते हैं.

Also Read: न स्कूल गईं, न इंग्लिश आती, 70 की उम्र में दादी ने शुरू किया यूट्यूब, कमा रही हैं हर महीने लाखों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >