IPO: ममता मशीनरी का आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 230-243 रुपये प्रति शेयर

IPO: पैकेजिंग मशीनरी निर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड का 179 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 दिसंबर से खुलने जा रहा है. इस आईपीओ के लिए शेयरों की कीमत 230-243 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में तय की गई है.

IPO: पैकेजिंग मशीनरी निर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड का 179 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 दिसंबर से खुलने जा रहा है. इस आईपीओ के लिए शेयरों की कीमत 230-243 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में तय की गई है. यह सार्वजनिक निर्गम 23 दिसंबर को बंद होगा जबकि एंकर निवेशक 18 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे.

गुजरात स्थित इस कंपनी की शेयर बिक्री पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा पेशकश की गई 73.82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री (ओएफएस) है. जिसका कुल मूल्य 179.38 करोड़ रुपये है (मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर)

Also Read:EPFO Update: अब 7 दिन का इंतजार नहीं, एटीएम से तुरंत निकालें PF की राशि

ओएफएस के तहत शेयर बेचने वालों में महेंद्र पटेल, नयना पटेल, भगवती पटेल, ममता ग्रुप कॉरपोरेट सर्विसेज एलएलपी और ममता मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलपी शामिल हैं. चूंकि यह निर्गम केवल ओएफएस है. कंपनी को इससे कोई भी धनराशि प्राप्त नहीं होगी. इस निर्गम से जुटाई गई राशि पूरी तरह बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी.

कंपनी का उद्देश्य शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लाभ प्राप्त करना है. मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 600 करोड़ रुपये आंका गया है.

Also Read: UAN Activation Deadline: आधी रात बाद बंद होगा UAN,आज ही कर लें EPF का ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >