गोल्ड ईटीएफ में निवेश निखार सकता है इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो, ऐसे समझें रिस्क और रिटर्न का पूरा समीकरण

गोल्ड ईटीएफ में निवेश आपका पोर्टफोलियों को निखार सकता है. गोल्ड ईटीएफ भी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होते हैं, जहां इसे भी बाजार मूल्य पर खरीदा और बेचा जा सकता है. गोल्ड ईटीएफ में निवेश के समय निवेशक के पास एकमुश्त निवेश का विकल्प चुनने का भी मौका होता है.

सोना हमेशा से ही निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. अतीत में भी इसने लंबी अवधि के लिए बेहतर रिटर्न दिए हैं, साथ ही पोर्टफोलियो में रिस्क एडजेस्टमेंट के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में भी इसने अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा, इसे मुद्रास्फीति, प्रणालीगत जोखिम और मुद्रा की कीमतों में कमी से बचाव का सबसे अच्छा साधन भी माना जाता है. ऐसे में निवेशक गोल्ड को बेहतर और सुरक्षित निवेश की श्रेणी में रखते हैं.  

इसी कड़ी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (एएमसी) के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड स्ट्रेटजी हेड चिंतन हरिया का कहना है कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की चमक को निवेशक निखार सकते हैं. चिंतन हरिया ने कहा कि सोना हमेशा से ही निवेशकों के बीच निवेश का सबसे सुरक्षित साधन रहा है. उन्होंने कहा कि सोना चलनिधि की तरह होता है, इसमें कोई क्रेडिट जोखिम नहीं होता है, साथ ही इसे आसानी से उपलब्ध नहीं होने का फायदा भी मिलता है.

बेहतर रहा है रिटर्न: चिंतन हरिया ने कहा कि सोने में लंबे समय के लिए किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न दूसरे एसेट क्लास के बराबर या उससे बेहतर रहा है. सोना इक्विटी को लंबे समय में जमा पूंजी बढ़ाने का भी एक अच्छा साधन माना जाता है. उन्होंने बताया कि सोने में कैसे निवेश किया जाए. बाजार में उपलब्ध सभी विकल्पों के बीच गोल्ड ईटीएफ सबसे शानदार है, क्योंकि इसके बदले किसी भी समय नकद राशि प्राप्त की जा सकती है.

क्या है गोल्ड ईटीएफ फंड: गोल्ड ईटीएफ एक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है, इसका मुख्य काम घरेलू बाजारों में फिजिकल गोल्ड की कीमत को ट्रैक करना है. गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी का सीधा मतलब है कि आप इलेक्ट्रॉनिक रूप में सोना खरीद रहे हैं, जिसे डीमैट खाते में रखा जाता है. गोल्ड ईटीएफ की प्रत्येक यूनिट भी अव्वल दर्जे की शुद्धता वाले फिजिकल गोल्ड की तरह होता है.

स्टॉक में निवेश की मिलती है सुविधा: किसी भी कंपनी के स्टॉक की तरह, गोल्ड ईटीएफ भी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होते हैं, जहां इसे भी बाजार मूल्य पर खरीदा और बेचा जा सकता है. इसी कारण गोल्ड ईटीएफ सही मायने में स्टॉक में निवेश की सुविधा के साथ-साथ सोने में निवेश की सरलता का बेहतरीन मिश्रण है. हरिया ने कहा कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते समय निवेशक के पास सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से नियमित अंतराल पर निवेश करने या एकमुश्त निवेश का विकल्प चुनने का भी मौका होता है.

Also Read: PM Kisan Yojana: दिसंबर में किसानों के खाते में आ जाएगी 13वीं किस्त! इन किसानों का अटक सकता है पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >