पॉलिसी लेने से पहले चेक करें लिस्ट, इन इंश्योरेंस कंपनियों पर सबसे ज्यादा शिकायतें

Insurance: इंश्योरेंस खरीदने से पहले कंपनियों का रिकॉर्ड जरूर जांच लें. Insurance Regulatory and Development Authority of India के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ कंपनियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिससे ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Insurance: आज के समय में सरकार हर व्यक्ति को बीमा से जोड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद मिल सके. लेकिन हकीकत यह है कि कई लोग बीमा लेने के बाद भी परेशान हैं. वजह है, क्लेम मिलने में देरी, पैसा न मिलना या फिर कम पैसा मिलना. वित्त मंत्रालय ने संसद में जो आंकड़े पेश किए हैं, वे साफ बताते हैं कि बीमा कंपनियों के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ रही है. Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) के मुताबिक, हर साल शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है.

साल-दर-साल बढ़ती शिकायतें

वित्त वर्षकुल शिकायतें
2022-232,02,640
2023-242,15,569
2024-252,57,790

सबसे ज्यादा शिकायतें किस बात की ?

सबसे बड़ी समस्या यही है कि बीमा कंपनियां क्लेम का निपटारा सही समय पर नहीं करतीं. कई मामलों में बिना स्पष्ट कारण के क्लेम को खारिज भी कर दिया जाता है.

इसके अलावा लोगों की मुख्य शिकायतें ये हैं कि

  • सर्वाइवल बेनिफिट (बीच में मिलने वाला पैसा) नहीं मिलना
  • मैच्योरिटी पर पैसा अटक जाना
  • नुकसान के मुकाबले कम क्लेम मिलना

Also Read: विदेश यात्रा का है प्लान? ट्रेवल इंश्योरेंस के ये 3 फायदे जान लेंगे तो सफर होगा टेंशन फ्री

किन कंपनियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें ?

रैंकबीमा कंपनीशिकायतें (2024-25)
1Life Insurance Corporation of India74,104
2Star Health and Allied Insurance20,527
3National Insurance Company Limited12,859
4Care Health Insurance10,281
5United India Insurance Company10,126
6Niva Bupa Health Insurance7,970
7ICICI Lombard General Insurance7,781
8The New India Assurance Company7,768
9HDFC ERGO General Insurance7,326
10The Oriental Insurance Company6,854

Also Read: दवाएं हो सकती हैं महंगी! बढ़ती लागत से फार्मा कंपनियों पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >