IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंडिगो ने जांच का आदेश दे दिया है. इंडिगो ने घटना को लेकर एक बयान जारी किया और कहा, बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अहमदाबाद में उतरते समय टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई.

बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए संचालित इंडिगो की उड़ान 6E6595 को अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का सामना करना पड़ा. विमान को जांच और मरम्मत के लिए अहमदाबाद हवाईअड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंडिंग कराया गया.

मामले की विस्तृत जांच का आदेश

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंडिगो ने जांच का आदेश दे दिया है. इंडिगो ने घटना को लेकर एक बयान जारी किया और कहा, बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अहमदाबाद में उतरते समय टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. आवश्यक आंकलन और मरम्मत के लिए विमान को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया.

दिल्ली हवाई अड्डे पर भी हुई थी घटना

इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा 11 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय जमीन से टकरा गया था. अधिकारी ने बताया, 11 जून को इंडिगो का विमान ए321 नियो कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या 6ई-6183 का परिचालन कर रहा था और दिल्ली में उतरते समय उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया.

Also Read: दक्षिण अफ्रीका और सेंट्रल एशिया के छह गंतव्यों तक उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

अहमदाबाद जा रहा इंडिगो एयरलाइन का विमान पाकिस्तान पहुंच गया था

गौरतलब है कि पिछले दिनों अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो एयरलाइन का एक विमान खराब मौसम के कारण पाकिस्तान के गुजरांवाला पहुंच गया था. हालांकि, बाद में वह सुरक्षित भारतीय हवाई क्षेत्र में लौट आया. एयरलाइन ने एक बयान में बताया था कि इंडिगो की उड़ान 6ई-645 को शनिवार को खराब मौसम के कारण अटारी से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में उतरना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >