सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी, क्या है ये निवेश का सही समय?

Indian Stock Market 26 February 2026: शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल है. सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल के बीच क्या सोना अपनी चमक खो रहा है? बाजार के इस बदलाव की पूरी जानकारी यहां देखें.

Indian Stock Market 26 February 2026: आज सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है. वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों और अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में आई तेजी की वजह से निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान दिखी है. निफ्टी 50 इंडेक्स 77.90 अंकों की बढ़त के साथ 25,560.40 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 258.08 अंकों की तेजी के साथ 82,534.15 पर पहुंच गया है.

Indian Stock Market: बाजार में तेजी की मुख्य वजह क्या है?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार के जानकारों का कहना है कि दुनिया भर के बाजारों में सकारात्मक माहौल है. खासकर आईटी सेक्टर में आई रिकवरी ने निवेशकों का डर कम किया है. इसके अलावा, भारत के अपने संस्थान (DIIs) लगातार पैसा लगा रहे हैं, जिससे मार्केट को मजबूती मिल रही है. पिछले सत्र में विदेशी निवेशकों ने करीब 2,991 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 5,118 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे.

Indian Stock Market: कौन से सेक्टर रहे आगे और कौन पीछे?

आज बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां IT और सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है, वहीं रियल एस्टेट और FMCG सेक्टर के शेयरों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मिडकैप इंडेक्स में मामूली बढ़त है, लेकिन छोटे शेयरों (स्मॉलकैप) में हल्की बिकवाली देखी जा रही है.

Indian Stock Market: क्या सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई?

जी हां, शेयर बाजार की तेजी के बीच कीमती धातुओं की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है. आज सोने के दाम 0.3% गिरकर 1,60,700 रुपये (24 कैरेट) प्रति 10 ग्राम पर आ गए है. वहीं, चांदी की कीमतों में 1% से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 2,65,526 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है.

Indian Stock Market: आगे के लिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान के अनुसार, मार्केट अच्छे लेवल पर तो खुला है, लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली (Profit Booking) भी देखी जा रही है. इसलिए निवेशकों को सावधानी के साथ बैंकिंग, मेटल और ऑटो जैसे चुनिंदा सेक्टरों पर नजर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों में लगातार तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >