सीजफायर की खबरों से झूम उठा शेयर बाजार, निफ्टी 23,000 के ऊपर निकला

Indian Stock Market 25 March 2026: शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी के चलते निफ्टी 23,000 के पार निकल गया है. ट्रंप के फैसले से निवेशकों में उत्साह है और ऑटो व रियल्टी सेक्टर में भारी तेजी है.

Indian Stock Market 25 March 2026: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. ग्लोबल लेवल पर चल रही उथल-पुथल के बावजूद, बाजार ने अपनी रिकवरी जारी रखी है. निफ्टी 50 ने 152 अंकों की बढ़त के साथ 23,064.40 पर शुरुआत की, वहीं सेंसेक्स 74,650.12 के स्तर पर खुला. बाजार में यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति की खबरों की वजह से आया है. हालांकि, कल छुट्टी होने के कारण आज मार्केट में थोड़ी उतार-चढ़ाव (volatility) रहने की संभावना है. 

क्या अब युद्ध टल जाएगा?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका की ओर से आई पाजिटिव खबर है. ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हवाई हमले रोकने का फैसला किया है, जिससे एक महीने के सीजफायर की उम्मीद जगी है. हालांकि, ईरान ने फिलहाल किसी भी सीधी बातचीत से इनकार किया है, लेकिन बाजार को उम्मीद है कि हालात सुधरेंगे. इस बीच कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में भी 4.78% की गिरावट आई है, जो भारत जैसे देश के लिए बड़ी राहत है. 

किन शेयरों में आई सबसे ज्यादा तेजी?

बाजार में आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिली है. केवल IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

  • ऑटो और रियल्टी: सबसे ज्यादा चमक निफ्टी ऑटो (1.47%) और रियल्टी (1.39%) में दिखी है. 
  • बैंक और मेटल: बैंकिंग और मेटल सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. 
  • गोल्ड-सिल्वर: जहां एक तरफ बाजार चढ़ा, वहीं सोना-चांदी भी महंगे हुए. 24 कैरेट सोना 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,34,542 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई. 

विदेशी बाजारों का क्या रुख है?

एशियाई बाजारों में आज जबरदस्त जोश दिखा है. जापान का निक्केई (Nikkei) 2.20% और ताइवान का इंडेक्स 2.68% तक चढ़ गया. हालांकि, अमेरिकी बाजार (Dow Jones और Nasdaq) पिछले सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन उनके फ्यूचर्स में तेजी दिखने से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक जमीन पर असल शांति नहीं होती, तब तक निवेशकों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि खाड़ी देशों में अमेरिकी सैनिकों की हलचल अभी भी बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: क्या और गिरेंगे सोने-चांदी के दाम? देखें 25 मार्च के लेटेस्ट रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >