छुट्टी के बाद शेयर बाजार में आया जोश, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी जबरदस्त तेजी

Indian Stock Market 29 May 2026: छुट्टी के बाद बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी. अमेरिका-ईरान डील की खबरों से बदला बाजार का मूड. जानिए किन सेक्टर्स में है सबसे ज्यादा तेजी.

Indian Stock Market 29 May 2026: गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अज्हा) की छुट्टी के बाद शुक्रवार, 29 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में सकारात्मक माहौल दिखा, जिससे इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल गए. शुरुआती कारोबार में बीएसई (BSE) सेंसेक्स 267.74 अंक (0.35%) की बढ़त के साथ 76,135.54 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई (NSE) निफ्टी 50 भी 57.15 अंक (0.24%) चढ़कर 23,964.30 पर ट्रेड करता दिखा.

बाजार में अचानक तेजी क्यों आई?

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है. ब्रेंट क्रूड 0.93% गिरकर 91.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे भारत में महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है. इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत मिले. अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के सीजफायर के विस्तार की खबरों से ग्लोबल तनाव कम हुआ है, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है. अमेरिकी बाजार (S&P 500 और Nasdaq) और एशियाई बाजार (निकेई और कोस्पी) भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.

किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई हुई?

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी आईटी (IT) सेक्टर में देखी गई, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.01% उछल गया. इसके बाद फार्मा (Pharma) में 0.88% और हेल्थकेयर में 0.68% की बढ़त दर्ज की गई. पीएसयू बैंक, ऑटो, मेटल और रियलिटी सेक्टर्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर, एफएमसीजी (FMCG) में 0.20% और मीडिया सेक्टर में 0.32% की मामूली गिरावट देखने को मिली. वहीं कमोडिटी मार्केट की बात करें तो सोना मामूली बढ़त के साथ 4,499.11 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था.

आगे के लिए एक्सपर्ट्स की क्या राय है?

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पालवीया के मुताबिक, बाजार का मुख्य ढांचा अभी भी मजबूत है. अगर निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करता है, तो यह जल्द ही 24,150 से 24,200 के स्तर तक जा सकता है. बाजार में गिरावट आने पर भी घरेलू इन्वेस्टर्स की मजबूत लिक्विडिटी (पैसे की उपलब्धता) के कारण खरीदारी की अच्छी उम्मीद है. फिलहाल नीचे की तरफ 23,800 का स्तर निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट का काम करेगा, जहां से बाजार को दोबारा बढ़त मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: तनाव के बीच भी सोने-चांदी के तेवर हुए ढीले, जानिए 29 मई के ताजा भाव 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >