तेल सस्ता पड़ते ही शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन्वेस्टर्स ने जमकर की खरीदारी

Indian Stock Market 20 May 2026: तेल कीमतों में गिरावट और ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के करीब पहुंचा.

Indian Stock Market 20 May 2026: गुरुवार को शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की. विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 23,850 के करीब पहुंच गया. बाद में थोड़ी मुनाफावसूली दिखी, लेकिन बाजार हरे निशान में बना रहा.

तेल सस्ता होने से क्यों खुश हुआ बाजार?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आखिरी दौर में है. इससे उम्मीद बढ़ी कि तेल सप्लाई पर बना दबाव कम हो सकता है. इसी खबर के बाद ब्रेंट क्रूड 5% तक टूटकर करीब 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. तेल सस्ता होने से भारत जैसे देशों को राहत मिलती है, इसलिए इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है. 

किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई?

बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली. सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, PSU बैंक, मेटल और बैंकिंग शेयरों में रही. एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन जैसे बड़े शेयरों ने बाजार को सहारा दिया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी रही. वहीं आईटी सेक्टर थोड़ा कमजोर दिखा. इन्फोसिस और टीसीएस जैसे शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली. 

कौन से शेयर बने चर्चा का कारण?

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर में 3% से ज्यादा तेजी आई. कंपनी का FY26 रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिससे इन्वेस्टर्स उत्साहित दिखे. दूसरी तरफ डोमिनोज चलाने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर करीब 8% टूट गए. कंपनी की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले धीमी रही. इस बीच रुपये ने भी राहत दी. डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे मजबूत होकर 96.38 पर पहुंच गया. बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए इंवेसेटर्स को संभलकर कदम रखने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी की चाल हुई धीमी, चेक करें 21 मई के लेटेस्ट रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >