रिकॉर्ड गिरावट के बाद संभला भारतीय रुपया, 41 पैसे की आई मजबूती; जानें ट्रंप के किस बयान का हुआ असर

Rupee vs Dollar : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजार को बड़ी राहत मिली है. इसी के दम पर भारतीय रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर 41 पैसे मजबूत हुआ है.

Rupee vs Dollar : लगातार हो रही गिरावट के बाद भारतीय करेंसी के मोर्चे पर आज राहत की खबर आई है. शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर (All-time Low) से उबरने में कामयाब रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे चढ़कर 96.45 रुपये पर पहुंच गया.

बाजार में आई इस मजबूती के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान है, जिसने निवेशकों की चिंता को थोड़ा कम किया है.

ट्रंप के किस बयान से बाजार को मिली राहत?

दरअसल, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे ईरान के साथ बातचीत के अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं. ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद यह साफ हुआ है कि अमेरिका अब दोबारा सैन्य हमला करने के बजाय समझौते के पक्ष में है.

ट्रंप ने यह भी बताया कि कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे अरब देशों के अनुरोध पर उन्होंने फिलहाल ईरान पर होने वाले हमलों को टाल दिया है. इस बयान के आते ही वैश्विक बाजार ने राहत की सांस ली और निवेशकों का भरोसा बढ़ा.

कैसा रहा आज का कारोबार?

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Foreign Exchange Market) में रुपये की शुरुआत आज अच्छी रही. रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत स्थिति में 96.25 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 96.45 के स्तर पर पहुंच गया. इससे ठीक एक दिन पहले (बुधवार को) रुपया इतिहास के सबसे खराब स्तर 96.86 पर बंद हुआ था और कारोबार के दौरान एक समय तो यह ₹96.95 तक टूट गया था.

हालांकि, डॉलर की अपनी स्थिति अब भी मजबूत है. दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09% की बढ़त के साथ 99.18 पर बना हुआ है.

कच्चे तेल पर बनी हुई है नजर

भले ही बातचीत की खबरों से बाजार संभला है, लेकिन विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि लोग अब भी सतर्क हैं. मिडिल ईस्ट के संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) 0.71% की तेजी के साथ 105.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब तक तेल की कीमतें पूरी तरह काबू में नहीं आतीं, तब तक बाजार में थोड़ी सतर्कता बनी रहेगी. दूसरी तरफ, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को बाजार से 1,597.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसा बाहर निकाला था.

Also Read : ट्रंप के बयान से संभला कच्चा तेल, जानिए आज क्या हैं क्रूड के ताजा भाव 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >