त्योहारी सीजन में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, इन आसान स्टेप्स को फॉलोकर IRCTC से झटपट बुक करें टिकट

हम सब के साथ कई बार ऐसा होता है कि हम लोगों को त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. जिसके बाद हम कई बार घर जाने के प्लैन को कैंसिल कर देते है. ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप आसानी से तत्काल में टिकट बुक करा सकते हैं,

त्योहारी सीजन में आपके साथ कई बार ऐसा हुआ होगा, जिसमें आपने सोचा होगा कि जल्द ही टिकट करवा लेंगे और बाद में ट्रेन में वेटिंग लिस्ट चली गई हो, इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा, ऐसे में आज हम आपके लिए तत्काल टिकट करने के लिए एक आसान सा प्रोसेस लेकर आए है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी टिकट बुक करवा सकते है.

आगामी त्योहारी सीजन के लिए आईआरसीटीसी से ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

तत्काल टिकट बुक कराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है टाइमिंग. इसलिए यात्रियों को टिकट काटने के लिए सभी जानकारी से लेकर यात्रा की डिटेल्स आपको तैयार रखना होगा. इसे जल्द से जल्द अपलोड करना चाहिए. वेबसाइट पर अधिकतम भीड़ सुबह 10 बजे के आसपास होती है.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

आईआरसीटीसी वेबसाइट के ‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन में जाएं और सभी यात्री सूचनाओं के साथ एक मास्टर लिस्ट बनाएं. इस मास्टर सूची का उपयोग आपकी आगे की बुकिंग के लिए किसी भी समय किया जा सकता है. प्रत्येक यात्रा के लिए एक अलग ‘ट्रैवल प्लैन’ बनाएं, जिसके लिए आप तत्काल टिकट खरीदना चाहते हैं. इस सूची से विवरण बुकिंग प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया जा सकता ह���, जिससे आप मिनटों में सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं.

पहले देख लें स्टेशन कोड

यह एक सामान्य एरर है, जो बहुत से लोग करते हैं. आईआरसीटीसी तत्काल बुकिंग शुरू करने से पहले आपको न केवल अपने सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशनों का अंदाजा होना चाहिए, बल्कि उनके स्टेशन कोड को नोटपैड फाइल में कॉपी और पेस्ट करना होगा. यदि आप स्क्रीन शो के बाद स्टेशन कोड खोजते हैं, तो आपके टिकट मिलने की संभावना बहुत कम है.

Also Read: KBC 14: ऐसा क्या कह दिया कंटेस्टेंट ने…कि अचानक सीट से उठ गए अमिताभ बच्चन, देखें VIDEO
कौन सी बर्थ चाहिए, इसे पहले से ही सोच कर रखें

सबसे आखिरी स्टेप्स, जिसमें आपको सोचना होगा कि आपको ट्रैवल करने के लिए कौनसी बर्थ की आवश्कता होगी. आपके पास इसके बारे में सोचने का समय नहीं होगा. यदि आप निचली बर्थ चुनते हैं, तो इस बात की अच्छी संभावना है कि वह उपलब्ध नहीं होगी. प्रक्रिया को आसान रखने के लिए आपको कोई बर्थ प्राथमिकता नहीं चुननी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >