Indian Railway Ticket Booking: रेलवे का बड़ा ऐलान, त्योहारों में घर जाने के लिए 60 दिन पहले करा सकेंगे टिकटों की बुकिंग

Indian Railway Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन करने का निर्णय लिया है. यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा.

Indian Railway Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन करने का निर्णय लिया है. यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा.

1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से ट्रेन में एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी जाएगी. यात्रा की तारीख को छोड़कर, नई बुकिंग इसी समयसीमा के अनुसार होगी.

पहले से बुक टिकटों पर क्या होगा असर

संजय मनोचा ने यह भी स्पष्ट किया कि 31 अक्टूबर 2024 तक 120 दिनों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) के तहत की गई सभी बुकिंग वैध रहेंगी. हालांकि, 60 दिनों से अधिक समय की बुकिंग को रद्द करने की अनुमति होगी.

ताज और गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर कोई बदलाव नहीं

ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों पर, जहां पहले से ही कम एडवांस बुकिंग की समय सीमा लागू है, कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की बुकिंग सीमा में भी कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा.

Also Read: सोना फिर हो गया महंगा, चांदी भी 1000 रुपये चढ़ी, जानें आज का ताजा भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >