Indian Railway Updates: यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! रेलवे चला रहा है समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें डिटेल्स

Indian Railway Updates : गर्मी के दिन में यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. जानें किन रूट्स में ये ट्रेनें रेलवे की ओर से चलायी जाएंगी.

Indian Railway Updates : यदि आप इन गर्मियों में दक्षिण भारत घूमने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…गर्मी के दिनों में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है. इस ट्रेन के पटरी पर दौड़ने से यात्रियों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी. आइए नजर डालते हैं इन ट्रेनों पर…

ट्रेन नंबर 06021 तांबरम- तिरुनेलवेली स्पेशल फेयर समर स्पेशल 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई (गुरुवार) को रात 9 बजे तांबरम से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06012 नागरकोइल – तांबरम सुपरफास्ट स्पेशल फेयर समर स्पेशल 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, 7 मई, 14, 21, 28 जून, 4, 11, 18, 25 और 2 जुलाई (रविवार) को नागरकोइल से शाम 4.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 4.10 बजे तांबरम पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06011 तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट समर स्पेशल 24 अप्रैल, 1 मई, 8, 15, 22, 29 जून, 5, 12, 19, 26 और 3 जुलाई (सोमवार) को तांबरम से सुबह 8.15 बजे छूटेगी और अगले दिन नागरकोइल 8.55 शाम को पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06022 तिरुनेलवेली-चेन्नई एग्मोर स्पेशल फेयर समर स्पेशल 28 अप्रैल, 5 मई, 12, 19, 26 (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे तिरुनेलवेली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3.20 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06044 तिरुवनंतपुरम-चेन्नई एग्मोर स्पेशल फेयर समर स्पेशल 3 मई, 10, 17, 24, 31 जून, 7, 14, 21, 28 (बुधवार) को तिरुवनंतपुरम से शाम 7.40 बजे रवाना होगी और चेन्नई एग्मोर दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06043 चेन्नई एगमोर-तिरुवनंतपुरम सुपर-फास्ट स्पेशल फेयर समर स्पेशल 4, 11, 18, 25 जून, 1, 8, 15, 22 और 29 जून (गुरुवार) को चेन्नई एग्मोर से दोपहर 2.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.45 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी.

Also Read: Indian Railways पर भी छाया ‘भाई जान’ का जादू! ट्वीट कर बताया ‘किसी का टिकट, किसी का सफर’ का तरीका

-ट्रेन नंबर 06031 तांबरम-तिरुनेलवेली समर स्पेशल 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24 मई (बुधवार) को रात 10.30 बजे तांबरम से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06032 तिरुनेलवेली – तांबरम विशेष समर स्पेशल 27 अप्रैल, 4, 11, 18 और 25 मई (गुरुवार) को दोपहर 1.15 बजे तिरुनेलवेली से रवाना होगी और अगले दिन 2.50 बजे तांबरम पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06039 तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट स्पेशल फेयर समर स्पेशल 21 अप्रैल, 28 अप्रैल, 5,12,19 और 26 मई (शुक्रवार) को शाम 7.30 बजे तांबरम से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.10 बजे नागरकोइल पहुंचेगी.

-ट्रेन नंबर 06040 नागरकोइल – तांबरम सुपरफास्ट विशेष समर स्पेशल 22 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6, 13, 20 और 27 मई (शनिवार) को नागरकोइल से शाम 4.15 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे तांबरम पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >