देश में बढ़ी महंगाई, तेलंगाना और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बुरा हाल

Wholesale Inflation February 2026: सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में महंगाई दर बढ़ गई है. सब्जियों के दाम गिरने के बावजूद अन्य चीजों की कीमतें बढ़ी हैं. जानिए आपकी जेब पर इसका क्या असर होगा.

Wholesale Inflation February 2026: भारत में महंगाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में आए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, थोक महंगाई (WPI) और खुदरा महंगाई (CPI) दोनों में ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फरवरी 2026 के आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ने वाला है.

क्या कहता है थोक महंगाई का नया आंकड़ा?

फरवरी के महीने में थोक महंगाई दर 2.13% रही, जो पिछले महीने (जनवरी) के 1.81% के मुकाबले काफी ज्यादा है. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह बेसिक मेटल्स, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुआ इजाफा है. अगर सिर्फ खाने-पीने की चीजों की बात करें, तो WPI फूड इंडेक्स बढ़कर 1.85% हो गया है.

आपकी थाली पर कितना असर पड़ा?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, रिटेल यानी खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21% दर्ज की गई. ग्रामीण इलाकों में यह 3.37% और शहरों में 3.02% रही. राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि टमाटर, मटर और फूलगोभी जैसी सब्जियों की कीमतों में जनवरी के मुकाबले 10% से ज्यादा की गिरावट देखी गई. हालांकि, ओवरऑल फूड इंडेक्स (CFPI) पिछले साल के मुकाबले 3.47% ऊपर चल रहा है.

किन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ी महंगाई?

रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े राज्यों में महंगाई का असर एक जैसा नहीं है. अगर हम 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों की बात करें, तो इन 5 राज्यों में महंगाई सबसे ज्यादा दर्ज की गई है:

  1. तेलंगाना
  2. राजस्थान
  3. केरल
  4. आंध्र प्रदेश
  5. पश्चिम बंगाल

आंकड़ों की रिपोर्ट कौन जारी करता है?

भारत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े DPIIT द्वारा हर महीने की 14 तारीख को जारी किए जाते हैं. ये आंकड़े देशभर के चुनिंदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और संस्थागत स्रोतों से जुटाए जाते हैं. वहीं, रिटेल महंगाई के आंकड़े मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन द्वारा पेश किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: गैस की किल्लत के कारण कैफे ने वसूला ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, सोशल मीडिया पर बिल वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >