भारत-अमेरिका ऐतिहासिक डील, कागजी कार्रवाई घटेगी और रोजगार बढ़ेंगे; अब ये चीजें होंगी सस्ती

India US Trade Deal:सबसे बड़ी खुशखबरी भारतीय कारोबारियों के लिए है. अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर लगने वाले टैक्स (आयात शुल्क) को 50% से घटाकर 18% कर दिया है.

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने मिलकर व्यापार को आसान बनाने के लिए एक बड़ा समझौता किया है. इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच बिजनेस करना आसान बनाना और नई तकनीक को बढ़ावा देना है.सबसे बड़ी खुशखबरी भारतीय कारोबारियों के लिए है. अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर लगने वाले टैक्स (आयात शुल्क) को 50% से घटाकर 18% कर दिया है. किसे होगा फायदा? कपड़े, जूते, चमड़े का सामान, सजावट की चीजें और हस्तशिल्प (Artisanal products) बनाने वाले छोटे-बड़े उद्योगों को इससे बहुत मदद मिलेगी. अब उनका सामान अमेरिका में सस्ता बिकेगा.

तकनीक और AI में दोस्ती

अब भारत के लिए अमेरिका से हाई-टेक सामान मंगाना आसान हो जाएगा.

  • GPU और डेटा सेंटर: कंप्यूटर और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चलाने के लिए जरूरी ‘ग्राफिक्स कार्ड’ (GPUs) और डेटा सेंटर के उपकरण अब आसानी से भारत आ सकेंगे. इससे भारत की डिजिटल दुनिया और तेजी से आगे बढ़ेगी और यहां नई नौकरियां पैदा होंगी.

बिजनेस करना होगा आसान

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस समझौते के बाद

  • कागजी कार्यवाही और कानूनी रुकावटें (Compliances) कम होंगी.
  • सरकारी कामों में होने वाली देरी घटेगी.
  • भारतीय कंपनियों को कम कीमत पर आधुनिक अमेरिकी तकनीक मिल सकेगी.

500 अरब डॉलर का व्यापार

अभी भारत और अमेरिका के बीच करीब 191 अरब डॉलर का व्यापार होता है. इस समझौते के जरिए लक्ष्य रखा गया है कि साल 2030 तक इसे बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाया जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद इस पर सहमति बनी. इसकी शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी, और अब दोनों देश इस समझौते की शर्तों पर राजी हो गए हैं.

Also Read: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >