मार्च में LPG खपत 13% गिरी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से बिगड़ा सप्लाई का गणित

LPG Consumption: पश्चिम एशिया संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से मार्च में भारत की एलपीजी खपत 13% गिर गई है. जानिए कैसे सरकार ने रिफाइनरियों के जरिए घरेलू गैस की किल्लत को संभाला.

LPG Consumption: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने भारत की रसोई तक दस्तक दे दी है. आपूर्ति में आई दिक्कतों की वजह से मार्च 2026 में भारत की तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की खपत में 12.8% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार:

  • मार्च में एलपीजी की खपत घटकर 23.79 लाख टन रह गई, जो पिछले साल मार्च में 27.29 लाख टन थी.
  • रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में 8.1% की कमी आई.
  • होटल और इंडस्ट्री को दी जाने वाली गैस में 48% की भारी कटौती हुई.
  • इसमें सबसे बड़ी यानी 75.5% की गिरावट देखी गई.

क्यों आई यह कमी ?

भारत अपनी जरूरत का 60% एलपीजी इम्पोर्टकरता है. इस इम्पोर्टका बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होकर आता है. ईरान और इजराइल के बीच जवाबी कार्रवाई के बाद इस जलमार्ग के बंद होने से सऊदी अरब और यूएई (UAE) से आने वाली सप्लाई बाधित हो गई.

सरकार का ‘रेस्क्यू’ प्लान

घरों में रसोई गैस की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने रणनीतिक कदम उठाए:

  • कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सप्लाई काटकर उसे घरेलू सिलेंडरों की तरफ मोड़ा गया.
  • रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया कि वे पेट्रोरसायन (Petrochemical) उत्पादन कम कर एलपीजी का उत्पादन बढ़ाएं.
  • घरेलू एलपीजी उत्पादन मार्च में 11 लाख टन से बढ़कर 14 लाख टन पहुंच गया.
ईंधन (Fuel)मार्च में स्थितिपूरे वित्त वर्ष (2025-26) में बढ़त
पेट्रोल7.6% बढ़कर 37.8 लाख टन6.5% की कुल बढ़त
डीजल8.1% बढ़कर 87.27 लाख टन3.6% की कुल बढ़त
एटीएफ (हवाई ईंधन)स्थिर (लगभग 8.07 लाख टन)2% की कुल बढ़त

Also Read: डॉलर को किया बाय-बाय, भारत ने दिए ईरानी तेल के लिए चीनी करेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >