IITian से संन्यासी तक का सफर, लेकिन कितनी थी ‘IIT बाबा’ की सैलरी?

IITian Baba: आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन करने के बाद, अभय सिंह ने डिजाइन में मास्टर्स (एम.डेस) की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी में भी रुचि ली और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया.

IIT Baba की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, विदेश में करते थे नौकरी

IITian Bbab जिनका असली नाम अभय सिंह है और जो कभी आईआईटी बॉम्बे से अध्ययन कर चुके हैं, हाल ही में महाकुंभ मेले से सुर्खियों में आए. वायरल वीडियो में बाबा ने बताया कि वे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र थे और शांति की खोज में सब कुछ त्याग दिया. जयपुर पुलिस ने कल 3 मार्च को  ही में उन्हें हिरासत में ले लिया था. पुलिस के अनुसार, बाबा ने सोशल मीडिया पर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दी थी, जिसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से उन्हें पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की संभावना जताई थी, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. आइए जानते है कि पढ़ाई के बाद आईआईटी बाबा अभय सिंह कितना कमाते थे और कैसा था उनका लाइफ स्टाइल.

IIT Bombay से इंजीनियरिंग

हरियाणा के झज्जर जिले में जन्मे अभय सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गृह राज्य में पूरी की. बारहवीं के बाद, उन्होंने आईआईटी जेईई परीक्षा के बारे में सुना और दिल्ली में कोचिंग जॉइन की. उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई, और 2008 में उन्होंने जेईई परीक्षा में 731वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की. इसके बाद, उन्हें प्रतिष्ठित आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (2008-2012) कोर्स में दाखिला मिला.

IIT BABA अभय सिंह

36 लाख का पैकेज

आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन करने के बाद, अभय सिंह ने डिजाइन में मास्टर्स (एम.डेस) की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी में भी रुचि ली और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया. उनकी प्रतिभा और स्किल्स के चलते उन्हें कनाडा में नौकरी का अवसर मिला. वहां उन्होंने तीन साल तक काम किया और उनका वार्षिक पैकेज 36 लाख रुपये था, जो एक सफल करियर का संकेत था.

साधु बनने की यात्रा

अभय सिंह का करियर शानदार रहा, लेकिन उन्होंने कॉरपोरेट जीवन को छोड़ आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया. वे आईआईटी बाबा के नाम से पहचाने जाने लगे और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहे. हालांकि, हाल ही में उनकी गिरफ्तारी और विवादों ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

Also Read: Varun Chakravarthy Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, वनडे करियर में पहली बार लिए पांच विकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >