Aadhaar Card: आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर भूलने पर मत लें टेंशन, घर बैठे मिलेगी जानकारी

Aadhaar Card: आज के दौर में आधार कार्ड अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है, जिसका उपयोग हर जगह होता है. इसे अपडेट रखना खासकर इसके साथ लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है. यदि आप भूल गए हैं कि कौन सा नंबर लिंक है, तो UIDAI की आसान प्रक्रिया से आप घर बैठे यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Aadhaar Card: आज के दौर में आधार कार्ड (Aadhar Card) एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जिसकी आवश्यकता लगभग हर जगह अनिवार्य हो गई है. इसे प्रमुख पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है.

चाहे स्कूल में दाखिला लेना हो या घर या संपत्ति खरीदनी हो, हर जगह आधार कार्ड का उपयोग होता है. यहां तक कि होटल में कमरा बुक करने जैसी गतिविधियों में भी आधार की जरूरत पड़ने लगी है.

आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है, और इसे हमेशा अपडेट रखना जरूरी है, खासकर इसके साथ लिंक किया गया मोबाइल नंबर. जब आप आधार कार्ड बनवाते हैं, तो आपका मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है. अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं, तो उसे आधार में अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि ओटीपी (OTP) जैसी सेवाओं का लाभ उठाया जा सके.

Also Read: ब्याज दर की कटौती में रिजर्व बैंक की कंजूसी से शेयर बाजार निराश, 167 अंक गिरा सेंसेक्स

मोबाइल नंबर भूलने पर

मोबाइल नंबर से जुड़ी समस्याएं अक्सर ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक मोबाइल नंबर होते हैं, और उन्हें यह याद नहीं रहता कि उन्होंने आधार कार्ड के साथ कौन सा नंबर लिंक किया था. यह जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई सरकारी और निजी सेवाओं के लिए ओटीपी की आवश्यकता होती है, जो केवल आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है.

घर बैठे जानें लिंक मोबाइल नंबर यदि आप भी यह भूल गए हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. UIDAI ने एक सरल प्रक्रिया उपलब्ध कराई है, जिसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: हिंडनबर्ग रिसर्च का बड़ा खुलासा, बच्चों को अश्लील और हिंसा वाला कंटेंट परोस रहा गेमिंग प्लेटफॉर्म

सबसे पहले 

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
  • My Aadhaar सेक्शन पर क्लिक करें.
  • Aadhaar Services के ऑप्शन पर जाएं.
  • Verify an Aadhaar Number विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
  • Captcha कोड सही से दर्ज करें
  • Proceed to Verify पर क्लिक करें

आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर के आखिरी तीन अंक स्क्रीन पर दिखेंगे.
अगर कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा, तो कोई नंबर नहीं दिखेगा.

Also Read: Adani Group QIP: अदाणी एंटरप्राइजेज लाने जा रही है क्यूआईपी, लेकिन बीच में फंस गया पेंच

Also Read: महंगाई पर रघुराम राजन की नसीहत के बाद RBI सख्त, अब नहीं कसेगा नकेल तो जनता करेगी त्राहिमाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >