खाते में नहीं आए 22वीं किस्त के ₹2000 ? बस एक फोन कॉल या मैसेज से दूर होगी समस्या

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के ₹2000 नहीं पहुंचे हैं ? परेशान न हों, सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसकी शिकायत कर सकते हैं.

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: आज यानि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से Pm Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) की 22वीं किस्त जारी की हैं, अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई बार छोटी-मोटी तकनीकी गलतियों की वजह से पैसा अटक जाता है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसकी शिकायत कर सकते हैं.

पैसे अटकने की सबसे बड़ी वजहें

शिकायत करने से पहले देख लें कि कहीं इनमें से कोई गलती तो नहीं हुई.

  • e-KYC: अगर आपने केवाईसी नहीं कराई है, तो पैसा नहीं आएगा.
  • आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है.
  • नाम में गलती: आधार कार्ड और बैंक खाते में आपके नाम की स्पेलिंग एक जैसी होनी चाहिए.
  • बैंक डिटेल: अगर बैंक का IFSC कोड बदल गया है या खाता बंद है, तो भी पैसा रुक जाता है.

घर बैठे शिकायत कैसे दर्ज करें ?

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर नीचे की तरफ ‘Help Desk’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
  • इसके बाद अपनी समस्या चुनें (जैसे: ‘Installment not received’) और Submit कर दें.
    आपको एक शिकायत नंबर (Token Number) मिलेगा, जिसे संभाल कर रखें.

फोन घुमाएं (हेल्पलाइन नंबर)

अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, तो इन नंबरों पर सीधे बात कर सकते हैं.

  • टोल-फ्री नंबर: 1800-115-526
  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-23381092
  • ईमेल लिखकर (E-mail Support): आप अपनी समस्या pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं. ईमेल में अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जिले का नाम जरूर लिखें.

Also Read: 55 लाख की जगह 76 लाख सिलेंडर हो रहे बुक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा घबराएं नहीं, सप्लाई जारी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >