PhonePay, पेटीएम और Credit Card से नहीं भर पाएंगे किराया, RBI के नियमों के बाद बंद हुई सुविधा

House Rent: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइन के बाद फोनपे, पेटीएम, क्रेड और अमेज़न पे जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म्स ने क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान की सुविधा बंद कर दी है. अब न ग्राहक रिवॉर्ड पॉइंट्स पा सकेंगे और न ही ब्याजमुक्त अवधि का लाभ.

House Rent: फोनपे, पेटीएम, क्रेड और अमेजन पे जैसे फिनटेक एप्स से घर का किराया भरना अब संभव नहीं रहेगा. इसका कारण है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए नियम, जो भुगतान सेवाओं पर सख्त नियंत्रण लगाने के लिए लागू किए गए हैं.

RBI के नए नियम क्या कहता हैं?

RBI के नए नियमों के तहत, पेमेंट एग्रीगेटर्स और पेमेंट गेटवे अब केवल उन्हीं व्यापारियों के साथ लेनदेन कर सकते हैं जिनके साथ उनका डायरेक्ट कांटेक्ट है या जिनकी पूरी KYC पूरी हो चुकी है. मकान मालिक अक्सर रजिस्टर्ड मर्चेंट नहीं होते, इसलिए अब क्रेडिट कार्ड से उनका किराया फिनटेक एप्स के माध्यम से सीधे नहीं भेजा जा सकता.

पहले लोग दोस्तों या रिश्तेदारों के खाते में बिना पूरी KYC के पैसे ट्रांसफर कर रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक लेते थे, लेकिन RBI ने इसे गैरकानूनी और जोखिम भरा माना, इसलिए इस सुविधा को बंद कर दिया गया है.

बैंकों और फिनटेक कंपनियों पर असर

जून 2024 में HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान पर 1% अतिरिक्त शुल्क लागू किया, जबकि ICICI और SBI कार्ड्स ने ऐसे भुगतानों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स देना बंद कर दिया. SBI कार्ड्स ने बताया कि उनके कुल रिटेल खर्च का बड़ा हिस्सा किराया भुगतान से आता था, इसलिए अब उनकी फीस और EPS पर दबाव बढ़ सकता है. फिनटेक कंपनियों के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि किराया भुगतान उनके प्लेटफॉर्म पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र था और अब उन्हें नए ऑफर और बिजनेस मॉडल खोजने होंगे.

क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान पर रोक

मार्च 2024 में फोनपे, पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज और अमेजन पे ने क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान की सुविधा बंद कर दी थी. सितंबर 2025 में RBI के नए नियम लागू होने के बाद, क्रेड सहित सभी प्लेटफॉर्म्स ने यह सुविधा पूरी तरह हटा दी. अब ग्राहक फिनटेक एप्स के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से किराया नहीं भर पाएंगे, न उन्हें रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे और न बिना ब्याज वाली अवधि का लाभ मिलेगा. इस बदलाव से बैंकों की आय और EPS पर भी असर पड़ सकता है.

Also Read: कल से AC और डिशवॉशर सस्ते, GST कटौती के बाद LG से Haier तक कीमतें घटीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >