Home Buying Tips: 5-20-30-40 Rule अपनाकर घर खरीदें समझदारी से, ताकि EMI काबू में रहे और भविष्य सुरक्षित बने

Home Buying Tips: घर खरीदते समय 5-20-30-40 रूल एक स्मार्ट गाइड की तरह काम करता है. यह नियम घर की कीमत, लोन अवधि, EMI और डाउन पेमेंट की सीमा तय करता है, जिससे आप बिना ज्यादा कर्ज लिए आराम से अपना सपना पूरा कर सकें.

Home Buying Tips: अपना खुद का घर हर किसी का सपना होता है, लेकिन यह सपना अगर गलत प्लानिंग के साथ पूरा किया जाए, तो आगे चलकर भारी कर्ज और मानसिक तनाव की वजह बन सकता है. इसी परेशानी से बचाने के लिए एक्सपर्ट्स 5-20-30-40 रूल बताते हैं, जो होम लोन लेने से पहले एक आसान गाइड की तरह काम करता है.

क्या है 5-20-30-40 रूल?

घर खरीदने का स्मार्ट फॉर्मूला

यह नियम चार आसान हिस्सों में बंटा है, जिससे आप अपनी औकात के हिसाब से घर खरीद सकें.

  1. घर की कीमत – सालाना आय का 5 गुना:आप जिस घर को खरीदना चाहते हैं, उसकी कीमत आपकी सालाना कमाई के 5 गुना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इससे आप जरूरत से ज्यादा महंगा घर लेने से बच जाते हैं.
  2. लोन की अवधि – 20 साल से ज्यादा नहीं: होम लोन जितना लंबा होगा, उतना ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा. इसलिए कोशिश करें कि लोन की अवधि 20 साल के अंदर ही रहे.
  3. EMI – आय का 30% से ज्यादा नहीं: हर महीने की EMI आपकी कुल आमदनी के 30% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि बाकी खर्च, बचत और इमरजेंसी फंड पर असर न पड़े.
  4. डाउन पेमेंट – कम से कम 40%: घर की कीमत का 40% हिस्सा अगर आप पहले ही दे देते हैं, तो लोन कम होगा और ब्याज का बोझ भी घटेगा.

यह नियम क्यों फायदेमंद है?

यह रूल आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से रोकता है. EMI कंट्रोल में रहती है, सेविंग बनी रहती है और भविष्य की जरूरतों के लिए पैसा बचा रहता है. सबसे बड़ी बात, आप घर के साथ-साथ अपनी जिंदगी भी आराम से जी पाते हैं.

5-20-30-40 रूल सपनों को सीमित नहीं करता, बल्कि उन्हें सुरक्षित बनाता है. सही प्लानिंग से लिया गया घर भविष्य में बोझ नहीं, बल्कि सुकून देता है. इसलिए बड़ा नहीं, समझदारी से घर खरीदें.

Also Read: Year Ender 2025: साल भर में किसानों को कब-कब मिली PM Kisan की किस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >