Holi Discount Offer 2025: होली पर EV कारों पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट, जानिए ऑफर्स और डील्स

Holi Discount Offer 2025: अगर आप इस होली सीजन में EV कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आकर्षक ऑफर्स और डील्स के बारे में जानना न भूलें

Holi Discount Offer 2025: हर त्योहार की तरह होली भी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ा सेल्स सीजन है. इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माताओं ने होली को खास बनाने के लिए बड़े डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स की घोषणा कर सकती है. बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच EV कारें एक बेहतरीन विकल्प बन गई हैं. अगर आप इस होली एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए शानदार साबित हो सकता है.

EV कारों पर मिल सकते हैं ये ऑफर्स

भारत में टाटा, महिंद्रा, एमजी मोटर्स, हुंडई और ओला जैसी कंपनियां EV सेगमेंट में अग्रणी हैं. होली के मौके पर ये कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री इंश्योरेंस जैसी स्कीम्स पेश करती रही हैं. टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय EV कार Tata Nexon EV पर होली डिस्काउंट दे सकती है. इसके अलावा, Tata Tiago EV और Tata Tigor EV पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं. एमजी मोटर्स भी अपनी MG ZS EV पर इस होली कैशबैक ऑफर और फ्री एक्सेसरीज़ पैकेज की पेशकश कर सकती है. इसी तरह, हुंडई अपनी Kona Electric पर डिस्काउंट दे सकती है. वहीं, महिंद्रा भी अपनी नई EV कारों पर होली ऑफर देने की योजना में है.

फाइनेंसिंग और ईएमआई (EMI)ऑप्शन

कई कंपनियां 0% ब्याज दर पर ईएमआई (EMI) स्कीम भी दे रही हैं, जिससे खरीदारी करना और भी आसान हो सकता है. इसके साथ ही, कुछ बैंक होली के विशेष ऑफर के तहत EV लोन पर प्रोसेसिंग फीस में छूट या ब्याज दर में कमी की पेशकश कर सकते हैं.

Also Read : इंटरनेट चलाइए और कमाइए Jio Coin! जानिए कैसे बन सकता है ये आपका इनकम का जरिया

सरकार की सब्सिडी भी है फायदेमंद

भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए FAME-II (Faster Adoption and Manufacturing of Hybrid and Electric Vehicles) स्कीम के तहत सब्सिडी भी दे रही है . इस सब्सिडी का लाभ उठाने पर भी EV कारों की कीमत काफी कम हो सकती है.

होली के मौके पर क्यों खरीदें EV?

EV कारें पर्यावरण के लिए बेहतर होने के साथ ही फ्यूल कॉस्ट बचाने में भी मददगार हैं. इसके अलावा, इन्हें मेंटेन करना भी पारंपरिक गाड़ियों के मुकाबले आसान और किफायती है.त्योहार के सीजन में ऑफर्स मिलने से इनकी कीमत और भी किफायती हो जाती है. अगर आप EV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो होली के इस सेल सीजन को मिस न करें.बेहतर डील्स पाने के लिए कंपनियों की वेबसाइट्स और डीलरशिप्स से संपर्क करें.होली के रंगों के साथ अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का आनंद लें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें.

Also Read: सरकार का बड़ा फैसला! पैन और आधार को लेकर न्यू इनकम टैक्स कानून में बड़ा बदलाव, जानें नए नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >