Hexaware Share Price का शेयर 5% से ज्यादा चढ़कर लिस्टेड, IPO निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

Hexaware Share Price :हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की इस मजबूत लिस्टिंग से निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ और शेयर बाजार में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

Hexaware Share Price: प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों ने शानदार शुरुआत की. इसका स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 708 रुपये से 5% से ज्यादा की बढ़त के साथ बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ.

शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री

  • बीएसई पर: 731 रुपये पर लिस्टिंग (3.24% की बढ़त), बाद में 10.16% बढ़कर 780 रुपये तक पहुंचा.
  • एनएसई पर: 745.50 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी 5.29% की तेजी.
  • मार्केट कैप: लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन 46,127.06 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Hexaware के IPO को शानदार रिस्पॉन्स

  • हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का ₹8,750 करोड़ का IPO निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा.
  • इसे अंतिम दिन 2.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
  • IPO के लिए प्राइस बैंड ₹674-₹708 प्रति शेयर तय किया गया था.

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की इस मजबूत लिस्टिंग से निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ और शेयर बाजार में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

Also Read: इंतजार हुआ खत्म! किसानों को इस दिन मिलेगी अगली किस्त, जानें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >